इंटरनेट डेस्क। वक्त के साथ हर इंसान में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलता है। भारतीय टीम के हार्दिक पांड्या को इस समय कौन नहीं जानता। बडे से बडा स्टार भी उनकी तारीफ करते नही थकता। क्रिकेट ग्राउंड पर पांड्या के लम्बे-लम्बे छक्कों ने सभी को पांड्या का दीवाना बना दिया है।
पिछले कुछ महीनों में पांड्या की फीमेल फैन की गिनती में इज़ाफ़ा हुआ है। इस में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां सुष्मिता सेन, तापसी पन्नू, गौहर ख़ान, हुमा कुरैशी और सोनल चौहान शामिल हैं। अभी हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में पांड्या ने स्पिनर एडम ज़म्पा की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए और बेहतरीन 83 रनों की पारी खेली थी।
इनकी इस पारी से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर इनकी फैन हो गई। इन्होने ट्विटर पर पांड्या की जमकर तारीफ की और फ्लाइंग किस तक दे डाला। शिबानी एक्टिंग और मॉडलिंग के अलावा आईपीएल में एंकरिंग भी कर चुकी हैं। इन्होने नूर और शानदार जैसी फिल्मो में एक्टिंग भी की है।
The post appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yFROeq
Comments
Post a Comment