यूजर्स को ज्यादा स्पेस देगा ऐंड्रॉयड 8.1, जानें कैसे - Khabar NonStop
अभी भी सभी ऐंड्ऱॉयड यूजर्स के लिए ऐंड्रॉयज 8.0 ओरियो जारी किए जाने पर काम कर रहा है। अब ये ऑपरेटिंग सिस्टम कई सारे नए फीचर्स के साथ आ रहा है। इसका सबसे जरूरी फीचर ऐंड्रॉयड 8.1 में दिया जाएगा। आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के बताया गया है कि, गूगल ऐंड्रॉयड 8.1 में ऐसा एक नया फीचर आएगा जो यूजर्स के लिए उनके हैंडसेट में कुछ स्पेस बचाकर रखेगा। बजट ऐंड्रॉयड फोन के साथ यूजर्स को स्टोरेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह 8 या 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं।
Jio का एक और धमाका, रिचार्ज से पहले जरूर पढ़े ये बातें
हाल ही में यह फीचर ऐंड्रॉयड ओपन सॉर्स प्रॉजेक्ट (AOSP) पर देखा गया है। इसमें बताया गया है कि यदि आपके डिवाइस में लो स्पेस होता तो यह डिटेक्ट कर लेता है। और फिर इनऐक्टिव ऐप्स को स्पेस बचाने के लिए छोटा कर देता है। यह फीचर सबसे पहले ये पता लगाता है कि कौन सी ऐप्स इनऐक्टिव हैं। जो कि काफी समय से इस्तेमाल नहीं की गई है।
ऐंड्रॉयड 8.1 को अभी यूजर्स तक पहुंचने में वक्त लग सकता है क्योंकि अभी भी कई कंपनियां ऐंड्रॉयड 8.0 की इन्टरनल टेस्टिंग कर रही हैं। एचएमडी ग्लोबल ने भी हाल ही में ऐंड्रॉयड 8.0 ओरिय बीटा की टेस्टिंग खत्म की है। और कहा है कि इसे जल्द ही स्मार्टफोन्स में दिया जाएगा। सबसे पहले सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन गैलक्सी एस8 में इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AzQpXf
Comments
Post a Comment