‘हाफिज सईद को मारने के लिए 8 करोड़ की फिरौती’ - Khabar NonStop
लाहौर। मुंबई हमले के मुख्य मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को ‘एक विदेशी खुफिया एजेंसी’ ने जान से मारने का प्लान बनाया है। यह जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से मिली है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने पंजाब प्रान्त के गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में अधिकारीयों ने हाफिज को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। यह पत्र राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण ने लिखा है। इस पत्र में हाफिज सईद को जान से मारने के लिए फिरौती देने का भी दावा किया गया है।
कुलभूषण जाधव मामले में पाक सरकार ने लिया ये अहम फैसला
मिली 8 करोड़ की फिरौती
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण द्वारा लिखे गये इस पत्र में कहा गया है कि एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को हाफिज सईद की सुपारी दी गयी है। पत्र के मुताबिक संगठन के दो सदस्यों को 8 करोड़ रुपये की सुपारी दी गयी है। इस बाबत पंजाब प्रान्त के गृह विभाग को चेताया गया है। प्राधिकरण ने हाफिज की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की बात कही है।
पाकिस्तान भारतीय सेना से बचने के लिए करेगा ये, पाक PM ने किया ऐलान
घर में है नजरबन्द
आतंकी हाफिज सईद लाहौर स्थित अपने घर में नजरबन्द है। हाफिज को आतंकवाद निरोधक कानून, 1997 के तहत 30 जनवरी से ही उसके घर में नजरबन्द किया गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने हाफिज सईद की नजरबंदी को जनसुरक्षा कानून के तहत 30 दिन बढ़ा दिया था। गृह मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा था कि, “ऐसी आशंका है कि सईद रिहा होने पर कानून एवं व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।”
सीरियाई सेना ने पूर्वी सीरिया में आईएस के गढ़ पर किया कब्ज़ा
हाफिज के चार सहयोगी रिहा
हाफिज सईद के चार सहयोगी आतंकवादी कल रिहा हो गये हैं। पंजाब सरकार ने हिरासत में लिए गये इन आतंकवादियों को रिहा कर दिया है। कोर्ट ने इनकी हिरासत अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया था। रिहा किये गए आतंकियों में अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी काशिफ हुसैन शामिल हैं।
ट्रंप ने उत्तर कोरिया को दी चेतावनी, कहा-बंद करो परमाणु धमकी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mj6sX8
Comments
Post a Comment