sss

; //]]>

तमिलनाडु में बारिश का कहर जारी अब तक 8 की मौत - Khabar NonStop

rainfallचेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी में बारिश का कहर लगातार जारी है। जिसके चलते 27 अक्टूबर को सूबे में पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है की  एक अक्टूबर से चार नवंबर तक सामान्य से 93 फीसद अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

सेल्फ रूल चाहने वालों को भेजो पाकिस्तान :तोगड़िया

31 अक्टूबर से स्कूल बंद कालेज खुले

बारिश के चलते बस और रेल सेवाओं में देरी और लंबे जाम के कारण यात्रियों को लगातार परेशानी हो रही है। कुछ इलाकों में तो ट्रैफिक रेंग रहा था। 31 अक्टूबर से बंद स्कूल और कॉलेज आज भी नहीं खुले। कुछ विश्वविद्यालयों ने परीक्षाएं टाल दीं। आज राज्यस्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा होनी थी, लेकिन बारिश के कारण 18 नवंबर तक स्थगित कर दी गई। निगम के अधिकारी जिला कलेक्टरों (कांचीपुरम, तिरुवल्लूर) और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं।

50 शेफ ने 918 kg खिचड़ी पकाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कमल हासन ने पुलिसकर्मियों की तारीफ की

अभिनेता कमल हासन ने बारिश के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा की है। उन्होंने अधिकारियों की एक तस्वीर साझा की। इसमें पुलिस अधिकारी खाने से भरी बाल्टी के साथ बाढ़ के पानी में चल रहे हैं। हासन ने ट्वीट किया, ‘अपने कर्तव्य से अलग काम करने के लिए धन्यवाद। अच्छा नागरिक चाहे वर्दी में हो या बिना वर्दी के, वह चमकता है।’

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y1JO78

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop