sss

; //]]>

अयोध्या: पकड़े गए 8 संदिग्धों से ATS कर रही पूछताछ - Khabar NonStop

179071-up-ats

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि चेकपोस्ट के पास संदेह के आधार पर पुलिस ने आठ मुस्लिम युवकों (राजस्थान निवासी) को हिरासत में लिया है। सुरक्षा बिंदुओं के आधार पर एटीएस की टीम युवकों के बारे में और छानबीन कर रही है। एटीएस के उपमहानिरीक्षक असीम अरुण ने बताया कि रामजन्म भूमि चेकपोस्ट के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे तैनात सुरक्षाकर्मियों ने संदेह के आधार पर जीप में सवार आठ युवकों को रोका और हिरासत में ले लिया।

अयोध्या: ‘अगली दिवाली रामलला मंदिर में मनाई जाएगी’

आपको बता दें कि असीम के मुताबिक, “युवकों ने अपने नाम सईद, मदनी, इरफान, अब्दुल वाहिद, शकील, साकिर, रजा व हुसैन नागौर (राजस्थान) के सदर थानाक्षेत्र स्थित खलीलनगर गांव बासने निवासी बताए हैं। एटीएस के एएसपी राजेश साहनी व अन्य अधिकारियों ने सूचना पाकर अयोध्या जाकर सभी युवकों से पूछताछ की।”

योगी आदित्यनाथ ने किया ‘भगवान राम’ का राज्याभिषेक

असीम ने बताया कि युवकों ने पूछताछ में बताया है कि वे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। और जीप से जियारत के लिए 15 नवंबर को निकले थे। अजमेर शरीफ, आगरा, कासगंज, बहराइच से अयोध्या होते हुए अकबरपुर बसखारी के किछौछा शरीफ दरगाह जा रहे थे। एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, नागौर पुलिस से इन युवकों के बारे में जानकारी ली गई। इन युवकों का पुलिस ने कोई आपराधिक रिकार्ड होने से इनकार किया है। सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी बिंदुओं पर इनसे छानबीन की जा रही है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jCuUCf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop