sss

; //]]>

पति की हत्या कर शव को 8 टुकड़ों में काटने वाली पत्नी को 30 साल की कैद - Khabar NonStop

eight piecesहरियाणा। प्यार अंधा होता है ये तो सबको पता होता है। लेकिन इस अंधेपन में लोग किस हद तक चले जाते हैं, ये सोचकर रुह कांप जाती है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें हरियाणा में झज्जर की एक महिला ने पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारी महिला ने उसके शरीर के आठ टुकड़े कर घर में ही छिपा दिए थे। घटना को उसने सिर्फ अपने प्रेमी की खातिर अंजाम दिया।

केरन: घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करने में एक जवान शहीद

जानें पूरा मामला  

जानकारी पर मालमा पुलिस के सामने आया, जिसके बाद बुधवार को उसे कोर्ट ने 30 साल की सजा सुनाई। जबकि चार अन्य लोगों को इस मामले में रिहा किया गया है। कोर्ट के सूत्रों की मानें, तो यह मामला यहां के असांडा गांव का है। एडिश्नल सेशन जज एच.एस दहिया ने बीते साल अप्रैल में बलजीत की बर्बर तरीके से हत्या करने के लिए उसकी पत्नी पूजा को सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में चार लोगों को यह कहते हुए बरी किया कि बर्बर हत्या के लिए सिर्फ मृतक की पत्नी ही जिम्मेदार है।

पुलिस ने बताया

पुलिस जांच में पता लगा था कि महिला ने घटना को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उसका किसी गैर मर्द से चक्कर था। वह अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी। बलजीत के भाई कुलजीत ने पुलिस में पिछले साल 26 अप्रैल को भाई के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शॉकिंग:4 साल के बच्चे ने अपनी क्लासमेट का किया यौन शोषण

भाई का कहना 

भाई का दावा था कि वह और उसकी बहनें भाई के घर गए। वहां उन्होंने पत्नी से उसके बारे में सवाल किए, मगर उन्हें सही जवाब नहीं मिले। बहनों को उसी दौरान बगल वाले कमरे से किसी चीज की दुर्गंध आई। तलाशी ली, तो पता लगा गंध वहां रखे सूटकेस से आ रही थी। जब उसे खोल कर देखा गया, तो उससे भाई की लाश मिली, जिसके टुकड़े किए जा चुके थे। बाद में पता लगा कि पूजा ने ही उसे बर्बर तरीके से हत्या की और फिर घर के हिस्सों में उसकी लाश के टुकड़े छिपाए। जबकि सिर जलाकर घर के नीचे गाड़ दिया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jfmxII

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop