8 दिन की बारिश में ‘डूब’ गई चेन्नई, 12 लोगों की मौत - Khabar NonStop
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पानी में डूबी हुई है। चेन्नई में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी राजधानी तलाब बन गई है। शुक्रवार देर रात तक शहर में भारी बारिश हो रही थी। बारिश में बहुत घटनाएं हुई जिसमें मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। चेन्नई में करीब 8 दिनों में पूरे सीजन की तीन चौथाई बारिश हो चुकी है।
चेन्नई में उत्तरपूर्व मॉनसून के दस्तक देने के बाद अब तक इस साल में 554.2mm बारिश हो चुकी है। चेन्नई में पूरे सीजन में करीब 750mm बारिश होती है और इस तरह अब तक शहर में करीब 74% बारिश हो गई है।
UPSC की परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल करता पकड़ा गया IPS
यातायात व्यवस्था ध्वस्त
शहर के स्कूल, कॉलेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान, आईटी प्रतिष्ठान भारी बारिश के कारण बंद हैं। भारती मौसम विभाग के डेटा के अनुसार शुक्रवार तक चेन्नई में करीब 441.3mm बारिश दर्ज की गई है। नवंबर के इतिहास में गुरुवार को हुई बारिश में अबतक की तीसरी सबसे ज्यादा बारिश है। शुक्रवार को भी भारी बारिश का दौरा जारी रहा। इतना ही नहीं मूसलाधार बारिश के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या आ गई है।
राहत कार्य के लिए मंत्रियों के नामों की घोषणा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राहत कार्य चलाने और समन्वय के लिए ग्रेटर चेन्नई निगम के सभी 15 क्षेत्रों के प्रभावित इलाकों और कांचीपुरम जिले में मंत्रियों के नामों की घोषणा की है। इतना ही नहीं 15 क्षेत्रों में समन्वयकों के रूप में वरिष्ठ नौकरशाहों के नामों की घोषणा के कुछ दिन बाद ही सभी जिलों के लिए आईएएस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।
मंत्रियों के नाम
राहत कार्यों की निगरानी के लिए जिन मंत्रियों के नामों में राजस्व मंत्री (आर बी उदयकुमार), ऊर्जा मंत्री (पी थांगामणि), खाद्य (आर कामराज), विधि मंत्री (सी वी शणमुगम), मत्स्य पालन मंत्री (डी जयकुमार) शामिल हैं।
इस महानगर में राहत कार्य का निरीक्षण वन मंत्री (डिंडीगुल सी श्रीनिवासन), सूचना प्रौद्योगिकी (एम मणिकंदन), परिवहन (एम आर विजयभाष्कर) और उच्चतर शिक्षा (के पी अनबालागन) करेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ajafqz
Comments
Post a Comment