बुलन्दशहर: 77696 मतदाता चुनेंगे नगर चेयरमैन - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। सिकन्द्राबाद। नगर पालिका चुनावों का बिगुल बज चुका है। मैदान में 14 प्रत्याशी मौजूद हैं। जबकि 25 वार्डो के लिए 157 सभासद पद के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 77696 मतदाता करने वाले हैं जिनमें युवाओं की संख्या चुनाव को निर्णायक भूमिका निभा सकती है। दो महिला प्रत्याशी पूर्व में भी चुनाव लड़कर पहले और दूसरे स्थान पर रहे चुकी है। जो इस बार भी चुनावी समर में है।
मतदाता सूची में नाम संशोधन कराने की मांग
युवाओं और महिलाओं की रहेगी खास भूमिका
नगर पालिका परिषद के बोर्ड के गठन के लिए मतदान 29 नवम्बर को है। चुनाव मैदान में इस बार भाजपा ,सपा, बसपा,कांग्रेस अपने सिम्बल से प्रत्याशीयों को उतार कर अपने दमखम को आजमाने का फैसला किया है। नगर की सीमा वृद्वि के बाद बढे क्षेत्र के चलते इस बार पालिका क्षेत्र में 77696 मतदाता है। जिन्हें एक चेयरमैन और 25 सभासद चुनकर पालिका बोर्ड का गठन करना है। पालिका क्षेत्र में कुल 36848 महिला मतदाता है। पुरूष और महिलाओं में अच्छी खासी जनसख्या युवाओं की है। चुनाव मैदान में सियासी दलों की सीधी मौजूदगी जनता मेे उनके वजूद का फलसफा पेश करेगी। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वालों में दो महिला खिलाड़ी भी मौजूद हैं। निर्वमान चेयरमैन इन्द्रा सैनी निर्दलीय तो बब्बो परवीन बसपा से चुनाव मैदान में है। दोनेा को ही चुनाव लड़ने का पुराना अनुभव है। जबकि बब्बों परवीन को उप विजेता रह कर ही सब्र करना पड़ा था। बब्बो परवीन इससे पूर्व दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं। इस बार मतदाताओं की बढी संख्या में महिला और युवा मतदताओं की भूमिका अहम रहने के आसार हैं ।
निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करेगी बीजेपी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B0uWb0
Comments
Post a Comment