sss

; //]]>

बिहार: कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाली तालाब से शराब की 770 बोतलें - Khabar NonStop

Bihar

बिहार में शराबबंदी को दो साल हो चुके हैं लेकिन शराब माफिया शराब की सप्लाई के लिए लगातार नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। बिहार पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर तालाब के अंदर से शराब की 770 बोतलें बरामद की हैं।

दरअसल, मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का है जहां, पुलिस को अवैध शराब की बड़ी खेप की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पुलिस ने यहां छापेमारी के दौरान मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से 5 फुट गहरे तालाब में शराब की 770 बोतलें बरामद की। डीएसपी गौरव पांडेय के मुताबिक इस मामले में स्थानीय सुजीत कुमार और बिट्टू कुमार का नाम सामने आया है। लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ़्तारी अभी नहीं की गयी है। पुलिस ने बताया किउन्हें सुचना मिली थी कि, धनौर गांव में एक तालाब के अंदर छिपाकर बड़ी संख्या में शराब की बोतलें रखी गई हैं जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। अब पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AeMTkW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop