70 साल का दूल्हा लेकर आया दुल्हन, कहा- “प्यार किया है कोई जुर्म नहीं…!”
इंटनेट डेस्क। अपने पहले जीवन साथी की मौत के बाद से अकेलेपन की जिंदगी से इतने तंग आ चुके हैं कि अब नाती-पोते खिलाने की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। दीक्षित कहते हैं कि वे जनपद पंचायत घटि्टया के ग्रामीण विकास अधिकारी पद से रिटायर होकर पेंशनर हैं। आगर रोड के सांदीपनि नगर में रहते हैं। उनकी शादी देवास की उमादेवी से हुई थी, जिनकी हार्ट अटैक से 2012 में मौत हो गई थी। चार बेटियां भी हैं।
शादी के होने बाद चारों ससुराल चली गई। ऐसे में वे घर में अकेले रह गए। कभी-कभार जब भी बेटियां व नाती-पोते उनके पास आते तो खुशियां अचानक से चार गुना हो जाती लेकिन उनके जाते ही सूना घर काटने को दौड़ता। उम्र के सात बसंत देख चुके दीक्षित कहते हैं कि सुबह उठकर अपने लिए चाय बनाने और ढाबे पर भोजन करने जाने से मैं तंग आ चुका था।
अकेलेपन के जीवन से परेशान था कि इसी बीच एक वर्ष पूर्व इंदौर में सर्व ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में मेरी मुलाकात किरणसिंह से हुई। वे प्रायवेट जॉब करती हैं और इंदौर में ही रहती हैं। बातों-बातों में उनसे पता चला कि 10 वर्ष पहले उनके पति मोढ़सिंह की मौत हो गई। उनका एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है। वे भी मेरी तरह अकेलेपन से परेशान होकर किसी सहारे को तलाश कर रहीं थीं।
हम दोनों ने एक-दूसरे के बारे में काफी-कुछ जाना और उम्र के अंतिम पड़ाव पर आकर एक-दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया। इस बात की परवाह किए बिना कि दुनिया क्या सोचेगी, क्या कहेगी हमें किसी का नहीं डर। दोनों इस बात से खुश हैं कि उनके रिश्ते को लेकर बच्चों को कोई एतराज नहीं।
The post 70 साल का दूल्हा लेकर आया दुल्हन, कहा- “प्यार किया है कोई जुर्म नहीं…!” appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zadnbr
Comments
Post a Comment