7 महिला मुक्केबाजों ने एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह - Khabar NonStop
वियतनाम में चल रहे एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाज अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार है और यही वजह है कि,4 महिला मुक्केबाजों ने सेमिफिनल में जगह बना ली है।
मोहम्मद सिराज के लिए बुमराह ने कहा कुछ ऐसा कि…
वियतनाम में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शनिवार को सेमीफाइनल में पहुंचकर एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक पक्के कर लिए हैं वहीं, रविवार को तीन मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुँच गयीं। बता दें कि, इस चैंपियनशिप में भारत की कुल 10 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया है जिनमें से 7 महिला मुक्केबाजों ने सेमीनल में जगह बना ली है और इसमें पांच बार की विश्व विजेता मैरीकॉम का नाम भी शामिल हैं।
अनुभवी मुक्केबाज सरिता देवी, वर्ल्ड चैंपियनशिप की रजत पदकधारी सोनिया लाठेर (57 किग्रा) और लवलिना बोरगोहेन ने रविवार को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूर्व विश्व विजेता सरिता रविवार की स्टार खिलाड़ी रहीं, उन्होंने 64 किलोग्राम भारवर्ग में उज्बेकिस्तान की माफतुनाखोन मेलिवे को 5-0 से मात दी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ASIA CUP पर किया कब्जा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zi00W0
Comments
Post a Comment