‘टाइगर ज़िंदा है’ का ट्रेलर 7 नवम्बर को होगा रिलीज - Khabar NonStop
भाईजान के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर हैं काफी दिन से भाईजान फिल्म टाइगर ज़िंदा हैं का पोस्टर रिलीज कर रहे थे। लेकिन लोगों को ट्रेलर का इंतज़ार था। और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़ाफ़र ने उनका इंतजार खत्म कर दिया हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की हैं।
सारा अली खान की डेब्यू फिल्म में आई रुकावट
निर्देशक ने किया तस्वीर शेयर
शुक्रवार को निर्देशक ट्विटर पर फिल्म की तस्वीर साझा करते हुए लिखते हैं, “टाइगर ज़िंदा हैं के ट्रेलर रिलीज को बस चार दिन बाकी रह गए हैं। फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा हैं’ में सलमान और कैट की जोड़ी पूरे पांच साल बाद नज़र आएगी। इसके पहले दोनों कलाकारों को वर्ष 2012 में में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ में देखा गया था। देखने वाली बात यह होगी कि कैट का नया लुक दर्शको को कितना लुभाता हैं। फिल्म में कैट एक सिपाही के अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।
Tiger Zinda Hai #Trailer 7 Nov. http://pic.twitter.com/T7VCt0gPx7
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) November 3, 2017
22 दिसंबर में होगी रिलीज
दीवाली के दिन सलमान खान ने प्रशंसकों को फिल्म का पोस्टर जारी कर तोहफा दिया था। उसके बाद उन्होंने अपने और कैट के लुक का पोस्टर ज़ारी किया था। अली अब्बास ज़ाफ़र द्वारा निर्देशित फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
फिल्म ‘पद्मावती’ की बढ़ी मुश्किलें..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lUw4tB
Comments
Post a Comment