7 किमी की मैराथन का कालाआम चौराहे से किया आयोजन - Khabar NonStop
बुलंदशहर। आज यातायात एवं मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेन्ड्स ने 7 किमी की मैराथन का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ कालाआम चौराहे से डीएम डॉ रोशन जैकब ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में शहर के अलावा जिलेभर से आए युवाओं ने भी दौड़ लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर मुनिराज जी0 और सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर प्रमोद कुमार ने भी मैराथन में अपना पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया।
बहराइच: धूम-धाम से मनाया जाएगा उर्से पाक
जानें पूरा मामला
सिटी के गांव चांदपुर निवासी राहुल मैराथन में प्रथम रहा। जबकि टांडा निवासी रितिक और जहांगीराबाद निवासी रिषीपाल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। एसएसपी मुनिराज जी0 ने प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को साईकिल, जूसर और सफारी सूट का कपड़ा एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा 20 अन्य प्रतियोगी को हैलमेट और मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, नगर डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, देहात प्रमोद कुमार तिवारी, एआरटीओ विनीत मिश्रा, कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रवीर सिंह व आरआई रेडियो शाहनवाज हुसैन सहित रोटरी क्लब से अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नरेश गोयल, सूर्यभूषण मित्तल उर्फ डब्बू, विशाल रस्तोगी, कपिल गोयल, अभय चंद्रा, आशुतोष त्यागी, विकास छाबड़ा, अनुज माहेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय गर्ग, सुमित माहेश्वरी, अनिल कुमार, पुनीत अग्रवाल, भुवनेश गुप्ता, अतुल मित्तल, नितिन जालान आदि मौजूद रहे ।
सिकन्द्राबाद में भी होगी मोदी सरकार: महेश शर्मा
कालाआम चौराहे से शुरु हुई मैराथन दौड़
मैराथन दौड कालाआम चौराहे से शुरु होकर मोतीबाग, डिप्टीगंज, काली नदी रोड से ऊपरकोट, मामन चुंगी, बाईपास, डीएवी तिराहा, राजेबाबू रोड पर होते हुए कालाआम चौराहे पर आकर समापन हुई। एसएसपी मुनिराज जी0 ने इस मौके पर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान दिवस पर निडर होकर मतदान करने का आहवान किया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nbtobE
Comments
Post a Comment