sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: तब्बू ने 7 भाषाओं में किया है काम - Khabar NonStop

tabuतब्‍बू बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। वो अपने समय की खासा अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। वे मुख्‍य रूप से हिंदी फिल्‍मों में अभिनय करती हैं। इसके अलावा उन्‍होंने अंग्रेजी, तेलगु, तमिल, मलयालम, मराठी और बंगाली फिल्‍मों में भी काम किया हैा उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का दो बार राष्‍ट्रीय और 6 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका हैा उन्‍हें भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री सम्‍मान भी मिल चुका है।

जन्मदिन स्पेशल: नास्तिक प्रवृत्ति के थे ये महान अर्थशास्त्री

जन्म
तब्‍बू का जन्‍म हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम जमाल हाशमी और मां का नाम रिजवाना हैा उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम फरहा नाज है और वे भी हिंदी फिल्‍मों की मशहूर अभिनेत्री रही हैं।

tabu

शिक्षा

तब्‍बू की पढ़ाई सेंट ऐंस स्‍कूल, हैदराबाद से हुई थीा इसके बाद तब्‍बू मुंबई आ गईं जहां उन्‍होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से 2 साल तक पढ़ाई की।

जन्मदिन स्पेशल: बेस्ट हसबेंड बेस्ट फादर बेस्ट एक्टर के हैं सारे गुण

करियर की शुरुआत

1980 में आई फिल्‍म ‘बाजार’ में उनका छोटा सा किरदार था और उस वक्‍त उनकी उम्र काफी कम थी लेकिन अभिनेत्री के तौर पर उनकी पहली तेलगु फिल्‍म ‘कुली नं 1’ थीा मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनकी पहली हिंदी फिल्‍म रही ‘पहला पहला प्‍यार’ा इसके बाद आई फिल्‍म ‘विजयपथ’ जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिलाा इसके बाद उनकी कई फिल्‍में आईं जिसके लिए उन्‍हें आलोचकों के साथ साथ दर्शकों से भी खूब वाहवाही मिली। इसमें माचिस, विरासत, हु तू तू, अस्तित्‍व, चांदनी बार, चीनी कम और हैदर अहम हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hE7hFh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop