पुलिस ने 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर किए 6 लाख बरामद - Khabar NonStop
बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड के बाद 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर 6 लाख रुपए का माल बरामद किया हैं। मुठभेड़ में कोतवाली देहात इंस्पेक्टर सहित दो सिपाही भी घायल हो गए। जबकि दो बदमाशों के पैर में भी गोली लगी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कैंटर, बाइक, 5 कुंटल बिजली का तार व अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त मुठभेड़ हुई थी बदमाश तार को बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे।
गलत तरीके से पार्क की गई गाड़ी की खींचे फोटो, मिलेगा ईनाम
जानें पूरा मामला
कोतवाली देहात पुलिस धमैड़ा नारा मोड के पास रात में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि 11 नवम्बर की रात को नीमखेड़ा बिजली घर से चौकीदार को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश खुर्जा की तरफ से दिल्ली जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम खुर्जा दिल्ली मार्ग पर चैकिंग करने लगी। तभी एक कैंटर धमैडा नारा मोड पर आता हुआ पुलिस ने देखा और रुकने का इशारा किया। कैंटर में सवार बदमाशो ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरु कर दी। बदमाश कैंटर छोडकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड में कोतवाली देहात इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर सहित दो सिपाही भी घायल हो गए। जबकि दो गैंगलीडर कमरुददीन और नियामत के पैर में भी गोली लगी हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
भाजपा सरकार में सब्जियों के बढ़ें दाम, ग्राहक और दुकानदार परेशान
पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक कैंटर, बाइक, 5 कुंटल बिजली का तार (जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जारी हैं) व अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त मुठभेड़ हुई थी बदमाश तार को बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे। एसपी सिटी की माने तो कमरुददीन कोतवाली देहात का हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं, जिस पर करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jKmJUa
Comments
Post a Comment