sss

; //]]>

सिंथन टॉप पर सूमो दुर्घटना में 7 घायल, 4 का कोई सुराग नहीं - Khabar NonStop

Sinthan Top

अनंतनाग। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप की पहाड़ी पर एक सूमो वाहन अधिकतम ऊंचाई पर पहुँच गया था। यह गाड़ी अधिकतम ऊंचाई पर जाने की वजह से पलट गयी। सूमो गाड़ी का नंबर जेके 03 ए-1391 है। सूमो गाड़ी किश्तवार से वाल्लू के मार्ग पर जा रही थी। घटना में 7 व्यक्ति घायल हुए हैं, अन्य 4 लोगों की कोई जानकारी नहीं है।

हाजिन में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, स्थानीय लोगों से हुई झड़प

कुल 11 लोग थे सवार

सूमो वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से 7 लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, अन्य 4 लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। अन्य गायब लोगों की तलाशी के लिए छानबीन की जा रही है।

संजय सर्राफ को कश्मीरी पंडितों ने किया सम्मानित

घायल लोगों की हुई पहचान

घायल लोगों की पहचान गुलाब काशीर पुत्र गुलाम मोहम्मद, हिल्लार के निवासी, उनकी बेटी मिधू जान, गुलामी नबी निवासी हिल्लर, बिलाल अहमद निवासी मैगाम, बशीर अहमद निवासी पालपोरा, डायलगाम, गुलाम नबी खंडे (नम्बरदार) निवासी वान्दविल्गम और सूमो चालक बिलाल अहमद निवासी देहरा के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए एसडीएच कोकरनाग और जिला अस्पताल अनंतनाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

संदिग्ध आतंकियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hktsja

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop