नहीं थी कोई संतान, तो महिला ने चिडिया के नाम की 66 लाख रूपए रकम !
रोचक डेस्क। सोचने पर मजबूर हो जायेंगे आप अमेरिका की एक लखपति महिला ने 32 चिडियाओं के नाम 66 लाख रूपए की भारी-भरकम रकम कर दी। इतना ही नहीं, इस महिला ने अपनी चिडियाओं तथा अन्य जानवरों की देखभाल के लिए दी गई इस रकम में से होने वाले खर्च की पूरी जानकारी वसीयत में लिखवाई। ऐसा मामला पहली बार देखा गया है।
लेस्ली की खुद की कोई संतान नहीं है। हालांकि लेखक आर्थर हरजॉग से विवाह किया था और उन्हीं के बेटे हरजॉग को चिडियाओं के लिए दिए गए इस फंड का ट्रस्टी घोषित किया था। न्यूयॉर्क की व्यवसायी लेस्ली एन. मैंडेल थी जिनका इसी साल जून में 69 की उम्र में निधन हो गया था।
लेस्ली ने चिडियाओं के नाम किए गए 66 लाख रूपए की वसीयत में लिखा कि ‘मेरी इच्छा है कि चिडियाओं को रोज खाना खिलाया जाए, प्रत्येक सोमवार और गुरवार उनकी बिल्डिंग को साफ किया जाए। इस बात का भी ध्यान रखें कि चिडय़ाओं का खाना केवल एवी-केक्स, कैरट, वॉटर और पॉपकॉर्न से ही खरीदा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने चिडियाओं के साथ-साथ यह फंड उनके फ्रॉस्टी नामक पालतू कुत्ते और किकि नामक बिल्ली के लिए उपयोग करने के लिए भी लिखा।
लेस्ली अमेरिका के अमीरों की सूची में शामिल थी और वह पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के राष्ट्रपति पद के अभियान से भी जुड़ी थी। लेस्ली रोनाल्ड रीगन की कमेटी में स्पीड टाइपिस्ट भी रही थीं।
The post नहीं थी कोई संतान, तो महिला ने चिडिया के नाम की 66 लाख रूपए रकम ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AuNlf2
Comments
Post a Comment