रॉयल एनफील्ड ने किया नए पावरफुल 650cc इंजन का खुलासा
ऑटो डेस्क: भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी रॉयल एनफील्ड जल्द ही 650cc इंजन से लैस पावरफुल मोटरसाइकिल को लॉन्च करने वाली है। कम्पनी ने इस दमदार इंजन का खुलासा करते हुए बताया है कि यह इंजन एयर व ऑयल कूल्ड दो ऑप्शन्स में बनाया गया है।
इसमें SOHC तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह 7,100rpm पर 46.3bhp की पावर व 52Nm का टार्क पैदा करेगा। फिलहाल कम्पनी ने इस इंजन की टॉप स्पीड का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह इंजन 135 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक आसानी से मोटरसाइकिल को पहुंचाने में सक्षम होगा।
The post रॉयल एनफील्ड ने किया नए पावरफुल 650cc इंजन का खुलासा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zoUTAG
Comments
Post a Comment