sss

; //]]>

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली की मौत - Khabar NonStop

narayanpurनारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली समेत 6 नक्सली मारे गए हैं। इतना ही नहीं इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। ये ऑपरेशन नारायणपुर एसपी के निर्देश पर किया गया है।

मंदिर तोड़ने पर हुआ बवाल, माहौल तनावपूर्ण

डीजी डीएम अवस्थी ने बताया

नक्सल ऑपरेशन डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि बरसात का महीना खत्म हो जाने के बाद सोमवार को सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और नारायणपुर में ऑपरेशन प्रहार-2 लॉन्च किया गया। इस ऑपरेशन में कुल 2 हजार सुरक्षा बल के जवानों को लगाया गया है। इसी ऑपरेशन के तहत मंगलवार को एसपी नारायणपुर के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़

इस दौरान अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान 6 नक्सली मारे गए हैं। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है। विस्फोटक को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में एसटीएफ के जवान, डीआरजी, जिला बल के अधिकारी और एसटीएफ टीम के कमांडर के अलावा एसपी नारायणपुर संतोष सिंह शामिल थे।

1000 बाउंसर के बीच सनी लियोन यहाँ लगाएगी ठुमका

ऑपरेशन में लगे 2हजार जवान

इस ऑपरेशन में कुल 2 हजार जवान लगे हैं और अभी भी ऑपरेशन जारी है। इन जिलों में चल रही है कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार-2 सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और नारायणपुर में लॉन्च किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत नक्सलियों के दो कैंप ध्वस्त किए गए हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AqntSo

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop