sss

; //]]>

बरेली से चोरी हुई 6 मोटरसाईकिल सहित दो शातिर गिरफ्तार - Khabar NonStop

Pilibhit

पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह भदोरिया प्रभारी स्वाट टीम ने मय टीम के एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज थाना कोतवाली मय टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम चन्दौई थाना कोतवाली के बाहर कब्रिस्तान के पास दो शातिर चोर (1) नरेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम आमटांडा थाना बहेड़ी जनपद बरेली (2) पंकज दत्ता पुत्र राजेश दत्ता निवासी ग्राम पुलिईया थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर चोरों ने उत्तराखंड में चोरी की 06 मोटरसाइकिल बेचने हेतु इकट्ठी की थी। ये चोर इन 6 मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों चोरों को मय 06 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों चोरों से पूछताछ करने पर बताया कि यह सभी मोटरसाइकिल जनपद बरेली के प्रेमनगर, सुभाष नगर से चोरी की है। और चोरी की मोटरसाइकिल खटीमा में बेचते हैं। उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 628/17 धारा 411, 413 ipc पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को पकड़ा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम है –

उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह भदौरिया, प्रभारी स्वाट टीम।
एसएसआई राजकुमार भारद्वाज थाना कोतवाली।
कॉन्स्टेबल अतेंद्र सिंह, स्वाट टीम।
कांस्टेबल हरीश शर्मा, स्वाट टीम।
कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, स्वाट टीम।
कांस्टेबल उदयवीर सिंह, स्वाट टीम।
कांस्टेबल मोहम्मद अली, स्वाट टीम।
कांस्टेबल चालक राजेंद्र कुमार, स्वाट टीम।

टीम को इनाम की घोषणा

पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को नकद पाँच हजार रूपए की घोषणा भी की है।

2014 से फरार शातिर इनामी अपराधी अंसार गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A9Uul0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop