sss

; //]]>

बेगूसराय-लखीसराय में गंगा स्नान के दौरान भगदड़, दोनों जगहों पर 6 लोगों की मौत - Khabar NonStop

stampede

बेगूसराय। देश भर में आज कार्तिक पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान की विशेष मान्यता है, देश भर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु गंगा स्नान करने गंगा तट पर पहुँच रहे हैं। बिहार के बेगुसराय जिले में गंगा स्नान के दौरान भगदड़ मचने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गयी है और दर्जनों लोग घायल हो गये हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।

लड़की के साथ वायरल हुई तेजस्वी की तस्वीर, कहा, ‘मैं मर्द का बच्चा हूं’

लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

भगदड़ में कई महिलाओं और बच्चों को चोटे आई हैं। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। ये श्रद्धालु बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान करने आये थे। स्नान के दौरान ही ये हादसा हो गया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति संभालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी ने 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं।

बिहारः 5 महिलाओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

लखीसराय में भी हुई दो मौत

बिहार के लखीसराय में भी दो लोगों के मौत की खबर मिल रही है। लाखों लोगों के एक साथ गंगा घात पर स्नान के लिए आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से उचित इंतजाम न होने की वजह से ये हादसे हो रहे हैं। अभी तक एनडीआरएफ की टीम या सरकार की तरफ से लाईफ गार्ड घटना स्थल पर नहीं पहुंची। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में विभिन्न जगहों की पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।

सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने गवाई अपनी जान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AiVqV2

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop