जन्मदिन स्पेशल: 6 साल की उम्र से खेलना शुरु किया था टेनिस - Khabar NonStop
सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को मुम्बई में हुआ। 8 वर्ष की आयु में ही अपने प्रदर्शन की वजह से या अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गयी थी।
जन्मदिन स्पेशल: बाल दिवस के रुप में देशवासी मनाते हैं इनका जन्मदिन
परिवार
सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा एक खेल सवांददाता थे और माँ एक निजी प्रिटिंग कंपनी में काम करती थी। 12 अप्रैल 2012 को उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मालिक से शादी कर ली।
शिक्षा
सानिया की शुरुआत की शिक्षा जो है वो हैदराबाद के ही एन ए एस आर स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने वन्ही के सेंट मैरी कॉलेज से अपनी कॉलेज की पढाई पूरी की। सानिया मुख्य रूप से शिया खानदान में पैदा हुई थी इसलिए इनका बचपन भी उसी तरह के माहौल में बीता। इनके पिता चूँकि खेल से जुड़े थे इसलिए उन्होंने सानिया को शुरू से ही बहुत सपोर्ट किया है।
करियर की शुरुआत
सानिया ने महज 6 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरु किया था। इसके बाद भी मुश्किलें कम नहीं थी क्योंकि इनके पिता के पास सानिया की प्रॉपर ट्रेनिंग के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन फिर इनके पिता के कुछ बड़े व्यवसायी ब्रॉन्ड की सहायता से सानिया को स्पोंसर करना शुरू कर दिया और कमाल की बात देखिये सानिया को जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास जैसी बड़ी कंपनियों ने केवल 12 साल की उम्र से ही स्पोंसर करना शुरू कर दिया था। सानिया ने 1999 में उसने जूनियर स्तर पर पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व किया।
– 2002 में भारत के शीर्ष टेनिस खिलाडी लीएंडर पेस ने सानिया को बुसान एशियाड से पहले खेलते हुए देखा तो उन्होंने यह निश्चय किया कि वो सानिया के साथ डबल्स में खेलेंगे।
– सानिया ने 17 साल की उम्र में विंबलडन का जूनियर डबल्स चैंपियनशिप को जीता था।
-2004 में उनके खेल में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2005 में “ अर्जुन पुरुष्कार “ से सम्मानित किया गया।
-2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का ‘मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड’ प्रदान किया गया था।
जन्मदिन स्पेशल: श्रीदेवी ने बांधी थी राखी फिर कर ली शादी
-2009 में सानिया भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
-2003 से 2013 तक सानिया डबल और सिंगल दोनों में नंबर एक की खिलाडी रही है।
-2007 ने सानिया 27 वे नंबर की खिलाडी थी लेकिन इसके बाद कलाई की चोट से परेशान सानिया ने अपने एकल कैरियर से सन्यास ले लिया और डबल में ध्यान देना शुरू किया ।
-5 नवम्बर 2013 को UN Women Goodwill Ambassador के तौर पर उन्हें नियुक्त किया गया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yELFiP
Comments
Post a Comment