भोपाल गैंगरेप: लापरवाही बरतने पर 6 पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई - Khabar NonStop
मध्य प्रदेश की राजधानी में भोपाल के एमपी नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से सिविल सर्विसेस (यूपीएससी) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ बुधवार को हुए गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में शुक्रवार को लापरवाही बरतने के लिए 6 पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं, डीजीपी शुक्ला ने संकेत दिए हैं कि शाम तक अन्य लापरवाह पुलिसकर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
6 पुलिस अफसर पर हुई कार्रवाई
दरअसल, गैंगरेप के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आयी है इसलिए लापरवाही बरतने पर जीआरपी समेत तीन थाना प्रभारियों (TI) को सस्पेंड किया गया है। वहीं, डीएसपी रैंक के दो अफसरों को हटाने के ऑर्डर दिए गए हैं। इससे पहले एक एसआई पहले ही सस्पेंड हो चुका है।
अब भोपाल नगर निगम में भी रोज सुबह राष्ट्रगान व शाम को राष्ट्रगीत गाया जाएगा
क्या था मामला ?
मध्य प्रदेश की राजधानी में भोपाल के एमपी नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से सिविल सर्विसेस (यूपीएससी) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ बुधवार को रेलवे स्टेशन के आउटर पर 4 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वह किसी तरह भागकर हबीबगंज स्टेशन के पास बने सरकारी क्वार्टर स्थित अपने घर पहुंची। कुछ देर डरी-सहमी रोती रही, फिर फैमिली को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद जब परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भोपाल पुलिस के पास पहुंची तो उन्हें दूसरे थाने का मामला बताकर थाने से जाने को कहा गया। बुधवार को फैमिली घंटों तक एमपी नगर और हबीबगंज थाने के चक्कर काटती रही। इसके बाद बताया गया कि मामला जीआरपी थाने का है। फिर जीआरपी ने मेडिकल जांच कराने के बाद केस दर्ज किया। इसमें रेप की बात कन्फर्म हुई है। लड़की के बयान के आधार पर जीआरपी ने गुरुवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गोलू बिहारी, राजेश, रमेश और अमर के तौर पर हुई है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगा ट्रायल
वहीं, इस पुरे मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, “घटना निंदनीय है। चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस घटना को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कराया जाएगा।
भोपाल: कोचिंग से लौट रही19 साल की छात्रा का हुआ गैंगरेप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hBe3M1
Comments
Post a Comment