टेम्पो और ट्रक में भिंड़त 6 की मौत 8 घायल - Khabar NonStop
मथुरा। मथुरा में आज एक खड़े ट्रक में टेम्पो टकराने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहाँ उनका उपचार जारी है।
12 वीं क्लास की छात्रा के साथ किया रेप, फोर्स में भर्ती की कर रही थी तैयारी
जानें पूरा मामला
थाना छाता इलाके में नेशनल हाइवे दो पर आज सुभह साढे चार बजे उस समय एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जब मथुरा की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रहे टेम्पो संख्या एचआर 38 एच 1793 के ड्राइवर ने तेज गति से टेम्पो चलाते हुए पेप्सी फैक्ट्री के सामने खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुयी की टेम्पो में सवार चार बच्चों सहित एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं टेम्पो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जहाँ घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुपवाड़ा: पुलिस ने बरामद किया हैंड ग्रेनेड
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z6pd2U
Comments
Post a Comment