sss

; //]]>

बुरी नजर से बचने अपनाएं ये 5 उपाय

ज्योतिष डेस्क। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार नजर लगाना एक आम बात है। लगभग हर परिवार में बुरी नजर दोष निवारण के उपाय किए जाते है। नजर लग जाने के बाद कई तरह की आशंकाएं मन में आने लगती है और पीर-फकीर के बताए टोने टोटके को भी कई लोग आजमाने लगते हैं। अब तो बाजार में नजर दोष से बचने के लिए लॉकेट और ब्रेसलेट भी मिलने लगे हैं। अगर आप इन्हें खरीदते हैं तो इसके लिए आपको अपनी जेब गर्म करनी पड़ेगी है। दूसरी बात यह भी है कि इन्हें पहनने से लोग आपको अंध विश्वास समझने लगते हैं। ऎसे में आप चाहें तो भी बिना पैसा खर्च किए और दूसरों की बुरी नजर में आधुनकि सोच रखने वाले व्यक्ति बने रह कर भी नजर दोष का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए लाल किताब में कई आसान उपाय बताए गए हैं।

 

Image result for hanuman pooja sindoor

 

बुरी नजर दोष दूर करने का पहला उपाय

यदि आपको यह लग रहा हो कि आप बुरी नजर दोष से प्रभावति हैं तो आपको हनुमान जी की शरण में जाना जा चाहिए। इसके लिए किसी भी शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान जी के कंधे पर लगा सिंदूर का तिलक करें। अगर बुरी नजर दोष से प्रभावति व्यक्ति मंदिर नहीं जाता पाता है तो कोई भी व्यक्ति हनुमान जी के कंधे पर लगा संदूर लाकर पीड़ित व्यक्ति को लगाए तो इससे भी फायदा मिलता है।

 

बुरी नजर दोष दूर करने का दूसरा उपाय

पान के पत्ते को बहुत ही शुद्ध माना गया है। यही वजह है कि पूजा-पाठ में पान के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। पान का पत्ता नकारात्मक उर्जा को दूर करने वाला और सकारात्मक उर्जा को बढाने वाला भी माना जाता है इसलएि नजर दोष से प्रभावति होने पर पान का टोटका आजमा सकते हैं। अगर आप पान खाते हैं तो पान में गुलाब की 7 पंखुडियों को डालकर अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए पान खाएं। इससे बुरी नजर दोष दूर होता है और आपके अंदर सकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ जाता है।
Image result for लाल किताब

 

बुरी नजर दोष का तीसरा उपाय

लाल किताब के अनुसार नजर दोष और ऊपरी चक्कर का एक ब़डा कारण राहु और केतु होता है। ऐसी लिए बुरी नजर दोष से प्रभावति होने पर जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसके ऊपर नमक, काली सरसों, लहसुन, प्याज के सूखे छिलके और लाल मिर्च को आग में डालकर उस आग को सात बार घुमाएं। यह उपाय अगर रविवार, मंगलवार या शनिवार को किया जाए तो अधिक कारगर होता है।
Related image

 

बुरी नजर दोष का चौथा उपाय

लाल किताब में दूध को कई तरह की परेशानियों को दूर करने वाला बताया गया है। यह संतान सुख में आने वाली बाधा को दूर करने में भी कारगर जाता है। लाल किताब में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति नजर दोष से पीडित है तो कच्चा दूध पीडित व्यक्ति के ऊपर से सात बार घुमाकर कुत्ते को पिला दें। यह काम शनिवार को करना चाहिए। कुत्ते को दूध पिलाने का कारण यह है कि कुत्ता केतु से प्रभावति माना गया है। कुत्ते को दूध पिलाने से केतु का अनुकूल फल मिलता है।

 

बुरी नजर दोष का पांचवां उपाय

यदि आपको यह लगता है कि आपके घर को किसी की नजर लग गई जिसके कारण उन्नति में बाधा आ रही है और तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना प़ड रहा है। इस समस्या का उपाय करने के लिए काले कप़डे में एक नारियल लपेटकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। आप चाहें तो कौडी को काले धागे में बांधकर दरवाजे पर लटका सकते हैं।

 

Source: Google

The post बुरी नजर से बचने अपनाएं ये 5 उपाय appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A3ZLP3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop