अगर आपके विवाह में हो रही हैं देरी, तो करें ये 5 अचूक उपाय
ज्योतिष डेस्क। वास्तुशास्त्र का संबंध हमारे सम्पूर्ण जीवनी से है। वास्तुदोष होने पर कैरियर, धन, संतान, दाम्पत्य जीवन, संतान की पढ़ाई और उनके विवाह आदि में समस्याएं आने लगती हैं। सब कुछ ठीक होने के बावजूद अगर विवाह योग्य लड़के या लड़की के विवाह में अनावश्यक विलम्ब हो रहा हो तो इसकी वजह से जन्म कुंडली में ग्रह दोष या वास्तु दोष हो सकता है।
(1) वास्तु शास्त्र के अनुसार विवाह योग्य युवक-युवती जिस पलंग पर सोते हैं, उसके नीचे लोहे की वस्तुएं या व्यर्थ का सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से उनके विवाह योग में बाधा पैदा होती है।
(2) वास्तु के नियमों के अनुसार विवाह योग्य युवक-युवतियों को उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित कमरे में रहना चाहिए। ऐसा करने से इनके लिए विवाह के प्रस्ताव आने लगते हैं।
(3) वास्तु शास्त्र के अनुसार विवाह योग्य युवक-युवतियों के कमरे एवं दरवाजे का रंग गुलाबी, हल्का पीला या सफेद (चमकीला) हो तो विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।
(4) अगर मंगल दोष के कारण किसी के विवाह में विलंब हो रहा है, तो उसके कमरे के दरवाजे का रंग लाल अथवा गुलाबी रखने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है व विवाह प्रस्ताव आने लगते हैं।
(5) अगर कोई विवाह योग्य युवक-युवती विवाह के लिए तैयार न हो, तो उसके कक्ष उत्तर दिशा की ओर क्रिस्टल बॉल कांच की प्लेट अथवा प्याली में रखनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करने से वह विवाह के लिए मान जाता है।
Source: Google
The post अगर आपके विवाह में हो रही हैं देरी, तो करें ये 5 अचूक उपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hln5Mx
Comments
Post a Comment