आधार कार्ड से हुई करीब 500 गुमशुदा बच्चों की पहचान - Khabar NonStop
भले ही आधार कार्ड को लेकर देश में कितनी भी राजनीति हो लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि आधार कार्ड के फायदे भी बहुत है। आधार कार्ड की वजह से ही देश में करीब 500 गुमशुदा बच्चों की पहचान की गयी है।
ममता ने आधार लिंक को बताया अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खतरनाक
साइबरस्पेस पर वैश्विक सम्मेलन (जीसीसीएस) 2017 पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि, पिछले कुछ महीनों के दौरान आधार के माध्यम से कम से कम 500 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकाला गया। इससे जुड़ा एक वाकया एक अनाथालय में मिले बच्चों के साथ हुआ। दरअसल, इस अनाथालय के बच्चों का जब आधार बनवाने के लिए ले जाया गया तो पता चला कि इन बच्चों का आधार पहले से ही बना हुआ है। 2011 के जनगणना आंकड़ों के मुताबिक 1.2 अरब जनसंख्या में से 18 साल कम उम्र के 40 फीसदी बच्चे हैं। बच्चों के लिए काम करने वाली एक गैर सरकारी संस्था ‘बच्चों के अधिकार और आप’ (सीआरवाई) के अनुसार, साल 2013 से 2015 के बीच पूरे देश में गुमशुदा होने के बाद न मिलने वाले बच्चों की संख्या में 84 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसमें कहा गया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 180 बच्चे लापता हो जाते हैं। ऐसे में भविष्य में आधार कार्ड के जरिये लापता हुए बच्चों की पहचान करने में आसानी होगी।
‘आधार’ के बाद अब सरकार ला रही एक और ‘पहचान’, जानिए प्लान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i39i1q
Comments
Post a Comment