sss

; //]]>

50 शेफ ने 918 kg खिचड़ी पकाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड - Khabar NonStop

khichdiवर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल के दौरान हर तरफ जहां खिचड़ी बनाई जा रही है वहीं शनिवार को इंडिया गेट पर खिचड़ी पकाने का एक मेगा इवेंट कराया गया। बता दें की इसमें मशहूर शेफ संजीव कपूर की अगुआई में 50 से ज्यादा शेफ ने 918 kg खिचड़ी पकाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

ब्रांड इंडिया सुपरफूड

यह इवेंट इस ट्रेडिशनल डिश को ब्रांड इंडिया सुपरफूड के तौर पर प्रमोट करने के लिए ऑर्गनाइज किया गया। इस दौरान बाबा रामदेव ने खिचड़ी में तड़का लगाया। इवेंट में फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर हरसिमरत कौर बादल, बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति और डेनमार्क के फूड मिनिस्टर एस्बेन लार्सन भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री जी! चाइना से मेट्रो लेकर कैसे होगा चलेगा मेक इन इंडिया?

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लान

खिचड़ी को सबसे पहले गुरुद्वारे के लिए निकाला गया। गुरु पर्व के मौके पर इसे गरीब बच्चों में बांटा भी गया। इस मौके पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक के प्रोजेक्ट मैनेजर पाउलिना सपिंस्का ने कहा, “मैं यह ऐलान करते हुए खुश हूं कि 918 kg खिचड़ी ने गिनीज वर्ल्ड टाइटल जीत लिया है।” हालांकि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए मिनिमम 500 kg खिचड़ी ही बनाने की जरूरत थी।

100 लीटर कैपेसिटी का इस्तेमाल

– खिचड़ी पकाने में सात फीट चौड़ी और एक हजार लीटर कैपेसिटी वाली कड़ाही का इस्तेमाल किया गया। कड़ाही का वजन करीब 1200 kg था।

रामदेव ने कहा

– खिचड़ी में तड़का लगाने के बाद बाबा रामदेव ने कहा, “खिचड़ी एक हेल्दी और सुपरफूड है, जो लोग फूड सप्लिमेंट्स पर डिपेंड रहते हैं, उनके लिए यह एक ब्रांड इंडिया के तौर पर खिचड़ी को प्रमोट करना न सिर्फ घरेलू बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में हेल्दी सुपरफूड को प्रमोट करने की तरफ एक अच्छा कदम है।”

मॉरिशस से वापस आकर NTPC हादसे के पीड़ितों से मिले CM योगी

खिचड़ी में क्या-क्या डाला
– इस खिचड़ी में कई चीजें डाली गईं। इसमें चावल, दालें, मोटे अनाजों और सब्जियों का इस्तेमाल किया गया। सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर की अगुआई में इसकी रात भर तैयारी की गई।

-इस खिचड़ी के लिए चावल और दालें फूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री ने दिया, जबकि टाटा की ओर से मसाले और पतंजलि की तरफ से तड़का लगाने के लिए गाय का घी दिया गया।

-इसमें ज्वार, बाजरा, रागी और सब्जियों को भी डाला गया। इसमें 500 kg चावल, 300 kg दाल और 100 kg घी का इस्तेमाल किया गया।

– 918 kg खिचड़ी को अक्षय पत्र फाउंडेशन ने अनाथ बच्चों को बांटा। इसे गुरुद्वारे के करीब 60 हजार लोगों में भी बांटा गया।

– यह मेगा इवेंट भारतीय खिचड़ी को इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर करने की कोशिश थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें आई थीं कि इस दौरान खिचड़ी को नेशनल फूड डिक्लेयर किया जाएगा।

– इसके बाद फूड प्रॉसेसिंग मिनिस्टर को सफाई देनी पड़ी। हरसिमरत कौर ने ट्वीट किया, ”नेशनल फूड पर खूब खिचड़ी पकी, यह सब वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने की कोशिश है।”
– खिचड़ी को नेशनल फूड डिक्लेयर किए जाने की खबर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने हैरानी जताई थी। उन्होंने ट्वीट किया, “तो क्या जब भी हम किसी को खिचड़ी खाते हुए देखें, हमें हर बार खड़ा होना पड़ेगा? क्या फिल्म देखने से पहले इसे खाना जरूरी है?”

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zfdRtI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop