इन 5 टिप्स की मदद से अपनी त्वचा को बनाये सुंदर
लाइफस्टाइल डेस्क। खूबसूरत त्वचा पाना हर महिला का सपना होता है अक्सर महिला अपने चेहरे एवं बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स एवं हेयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करती हैं। त्वचा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई तरह के उपाय करती हैं परन्तु त्वचा की सबसे अच्छी देखभाल रात में बिस्तर पर जाने से पहले होती हैं क्योंकि रात का समय आपकी क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं की मुरम्मत के लिए सही रहता हैं तो आइए जानते हैं आपको अपनी त्वचा की अच्छी देखभाल एवं इसकी मुरम्मत के लिए किन–किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि अगली सुबह आप चमकदार एवं खूबसूरत त्वचा पा सकें।
(1) सोने से पहले अपने मेकअप को जरूर हटाये
अपनी त्वचा की देखभाल करने का यह एक सरल परन्तु जरूरी तरीका हैं, अन्यथा हमारी त्वचा को नुकसान पहुँच सकता हैं। रात में सोने से पहले अपने मेकअप को अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए ताकि आपकी त्वचा सांस ले सकें। यह संक्रमण को फैलने से रोकता हैं।
(2) अपनी त्वचा को साफ एवं शुद्ध रखें
मेकअप को हटाने के बाद आपको अपनी त्वचा को साफ करने की जरूरत होती हैं। अगर आप अपनी त्वचा के मुताबिक एक अच्छा क्लीन्सर खरीदें और इसे मेकअप हटाने के लिए प्रयोग करें। यह सभी प्रकार की गंदगी और तेल को निकालकर रोम छिद्रों की गहराई से सफाई करने में सहायता करता हैं।
(3) अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना नहीं भूलें
अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए यह एक आवश्यक उपाय हैं। जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए। रात में अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना, हाइड्रेटड करना आवश्यक हैं। जिससे क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं की मुरम्मत करने में सहायता मिलती हैं इसलिए बिस्तर पर जाने से पहले रात में मॉइस्चराइज करना न भूलें, इससे आप सुंदर त्वचा पा सकती हैं।
(4) आँखों के नीचे क्रीम लगाएं
आपकी आँखों के नीचे की त्वचा सबसे पतली और नाजुक होती हैं इसलिए इसकी अतिरिक्त देखभाल करना महत्वपूर्ण हो जाता हैं। रात में सोने से पहले आँखों के नीचे क्रीम लगाएं जो पुफ्फिनेस एवं डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायता करेगा।
(5) फेस मास्क का इस्तेमाल करें
आप हफ्ते में एक या दो बार अपनी त्वचा के अनुसार चेहरे पर फेस मास्क का भी प्रयोग कर सकती हैं। यह स्किनकेयर हैक आपकी त्वचा को सुगंधित और सुंदर बनाने में सहायता करेगा।
Source: Google
The post इन 5 टिप्स की मदद से अपनी त्वचा को बनाये सुंदर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AeAChd
Comments
Post a Comment