डेटिंग साइट पर फंसाया बिजनेसमैन, वीडियो के बदले मांगे 5 हजार डॉलर - Khabar NonStop
दिल्ली। लड़के लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। ऐसे कई मामले हमने देखे हैं। पर अब एक नया मामला सामने आया है। जिसमें एक लड़की लड़के को ब्लैकमेल कर रही है। ये मामला दिल्ली के पॉश इलाके में रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन से ऑनलाइन डेटिंग साइट के जरिए ब्लैकमेल करके लाखों रुपये मांगने का है।
क्या है पूरा मामला
एक युवती ने स्काइप पर चैटिंग के दौरान दिल्ली के एक बिजनेसमैन का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब वो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर लडके से पांच हजार डॉलर यानी करीब 3.5 लाख रुपये की मांग कर रही है। दैनिक हिन्दुस्तान के मुताबिक, युवती की ब्लैकमेलिंग से डरे इस बिजनेसमैन ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में केस दर्ज कराया है। सभी दस्तावेज भी साइबर सेल को मुहैया करवा दिए हैं।
दिल्ली पुलिस ने प्राथमिक छानबीन की। जिसके बाद 1 नवंबर को इस मामले में बिजनेसमैन से जबरन उगाही का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। अक्टूबर महीने का है ये मामला।
दिल्ली-एनसीआर में छाया धुंध, ये Fog नहीं Smog है
युवती ने धमकी दी
जानकारी के लिे बता दें पुलिस के मुताबिक, बिजनेसमैन ने अपनी तहरीर पर ये कहा है कि युवती ने उसे धमकी दी है कि पांच हजार डॉलर नहीं मिलने पर वह वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देगी। साथ ही पीड़ित के दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेजने की भी धमकी दी। जब उसने ये धमकी सुनी तो बिजनेसमैन के होश ही उड़ गए। जब वह उसके सामने गिड़गिड़ाने लगा, तो उसने रकम आधी कर दी।
एमिलिया नाम बताया
पीड़ित बिजनेसमैन ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवती ने अपना नाम एमिलिया बताया था। उसने खुद को गूगल हैंगआउट और स्काइप सहित सभी सोशल साइटों से खुद को डिसकनेक्ट कर लिया ताकि उससे पीछा छूट जाए।
भारत में नहीं रहती महिला
युवती के बारे में जुटाई गई जानकारी में पता चला है कि वो भारत में नहीं रहती है। उसने यह बात चैटिंग के दौरान भी कबूली थी। स्काइप पर लोकेशन जांची जाने पर पता चला कि आरोपी महिला पेरिस में रहती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zn4Y3e
Comments
Post a Comment