sss

; //]]>

अगर टीम इंडिया ने दोहराईं ये 5 गलतियां तो गंवा देगी सीरीज - Khabar NonStop

176676-dhoni-ians

नई दिल्ली। राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रनों से आसानी से हरा दिया था। मंगलवार यानि आज इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों को लिए निर्णायक होगा, जिसमें सीरीज के विजेता का फैसला तय होगा। बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। ये हैं वे 5 गलतियां।

छोड़े गए कैच

राजकोट में भारतीय टीम की फील्डिंग काफी खराब रही जिसके चलते न्यूजीलैंड 196 रन बना सकी। भारतीय फील्डरों ने कई कैच छोड़े। 16वें ओवर की पहली गेंद पर मुनरो गेंद को कवर पर मारा, और गेंद उठ गई थी। यह शानदार मौका था मुनरो को आउट करने का, लेकिन युजवेंद्र चहल ने उनका कैच टपका दिया।

चहल की खराब गेंदबाजी

युजवेंद्र चहल अपनी शानदार और इकोनॉमिकल गेंदबाजी की वजह से ही राजकोट में भी प्लेइंग 11 में थे। लेकिन इसमें चहल की गेंदबाजी बेहद खराब रही। गुप्टिल ने उनके पहले ही ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाया। पहले ओवर में ही चहल ने 17 रन दिए। और10वें ओवर में चहल ने फिर 11 रन दिए। जिसमें एक छक्का भी शामिल था।

ओपनर की असफलता

राजकोट में दोनों ही ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन स्कोर बनाने में असफल रहे। ट्रेंट बोल्ट ने धवन को पारी के दूसरे ओवर में ही बोल्ड कर दिया। धवन ने मात्र 1 रन बनाया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स के हाथों में गेंद थमा दी। रोहित ने 5 रन बनाए।

पांड्या का खराब प्रदर्शन

पिछले कई मैचों से उनकी परफॉर्मेंस खराब होती दिखाई पड़ रही है। पहले टी-20 में पांड्या शून्य पर आउट हो गए थे। और राजकोट में भी वह केवल एक रन बना कर आउट हो गए। इस मैच में पांड्या ने केवल एक ओवर फेंका और उसमें ही उन्होंने 14 रन दे दिए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला।

IND VS NZ T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत

धोनी की धीमी बल्लेबाजी

धोनी कप्तान विराट कोहली के साथ स्ट्राइक रोटेट भी नहीं कर पाए। इसके साथ ही दोनों बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता गया। धोनी ने अपनी पारी में 2 चौके और तीन छक्के जरुर लगाए, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2znzBWk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop