sss

; //]]>

राहुल की रैली में सम्मान नहीं मिला तो 5 कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा - Khabar NonStop

Congressगुजरात। गुजरात के विधानसभा चुनाव कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस तैयारी को झटका लगा है।

वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्ट में पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रीय भोजन बनी खिचड़ी

क्या है मामला

दरअसल गुरुवार को वलसाड और वापी की रैली के तुरंत बाद कांग्रेस के 5 सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप था कि रैली के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। इस इस्तीफे को अब बीजेपी जरूर भुनाने की कोशिश करेगी।पार्टी से इस्तीफा देने वालों में वापी शहर महामंत्री रश्मि शाह, राजेश जैसवाल, जिला माइनॉरिटी कमिटी के उपप्रमुख प्रदीप शाह, खलील गोडाल और वापी शहर कांग्रेस  माइनॉरिटी प्रमुख पिरु मकरानी शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस ने इनका इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं किया है।

दौरे का आखिरी दिन आज

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज आखिरी दिन है। इससे पहले राहुल गांधी ने पारदी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सारा पैसा 5-7 उद्योगपतियों को दे दिया, गुजरात की जनता को कोई भी फायदा नहीं हुआ। रैली संबोधित करने के बाद राहुल ने किसानों से भी मुलाकात की। बीजेपी पर किया राहुल गांधी ने गुरुवार को वलसाड जिले के नाना पौंधा में आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।

अगर मोदी जी के पास पुलिस और सरकार है, तो मेरे पास सच्चाई है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात का सच और बीजेपी का सच दो अलग चीजें हैं। बीजेपी का सच सूट-बूट वालों की यारी है। दोनों का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात का सच है बेरोजगारी, किसानों का दर्द, महंगी शि‍क्षा, भ्रष्टाचार। पाटीदार युवकों और उना के दलितों को मिलने वाली लाठी गुजरात का सच है। गुजरात की लड़ाई सच और झूठ की लड़ाई है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zd8Phi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop