मिनटो में गिर गई 5 मंजिला इमारत - Khabar NonStop
दिल्ली। अवैध निर्माण को लेकर MCD काफी सख्त होती दिखाई दी है। पिछले कुछ दिनों से MCD ऐसी बिल्डिंग पर लगातार वार चला रहा है। ऐसी ही एक घटना की वीडियो सामने आई है जिसमें एक पांच मंजिला इमारत को पल भर में ढहा दिया गया।
पॉलिथीन इस्तेमाल के विरोध में स्कूली बच्चियों ने बनाई मानव शृंखला
इमारत 2 फुट झुक चुकी थी
दरअसल यह इमारत 2 फुट झुक चुकी थी और इसको एमसीडी द्वारा खतरनाक भी घोषित किया जा चुका था। इस मकान को खाली करवाए जाने के बाद कल एमसीडी ने इसे गिरा दिया। जसोला में अमूल अपार्टमेंट नाम की एक पांच मंजिला इमारत अवैध रूप से बनाई गई गई थी। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की जिसके बाद इसे खतरनाक इमारत घोषित कर दिया।
इमारत निर्माताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज
इस मामले में एमसीडी ने इमारत निर्माताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। वीरवार को इस बिल्डिंग को जब गिराया गया तो इसकी चपेट में पड़ोस का एक मकान भी आ गया और मकान का बड़ा हिस्सा धराशाई हो गया। इस पूरे घटनाक्रम से करीब आधा दर्जन मकानों को काफी नुकसान हुआ है।
संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस वाहन पर किया हमला
प्रशासन पर आरोप
वहीं जसोला के निवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जब अवैध निर्माण होता है तो पुलिस वाले तथा एमसीडी वाले जेब गर्म करके चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्माण भी एमसीडी अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ था। इस इलाके में ऐसी कई और इमारतें अवैध रूप से बनी हुई हैं
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zyfRNH
Comments
Post a Comment