आप के 5वें स्थापना दिवस पर बोले विश्वास, ‘मैं अभिमन्यु हूं’ - Khabar NonStop
दिल्ली-आज आम आदमी पार्टी के गठन को पांच साल हो गए। इस मौके पर दिल्ली के रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विश्वास ने खुलकर अपनी भडास निकाली।
दरअसल, पिछले कुछ समय से कुमार विश्वास और पार्टी के बीच मनमुटाव चल रहा है और अब दोनों के बीच एक गहरी खाई सी बन गयी है जो कि पार्टी के आंतरिक दरार को साफ़ दिखाती है। पार्टी के पांचवे स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में मौका मिला तो कुमार ने अपनी भड़ास निकाली और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल कई नसीहतें भी दे डालीं।
पार्टी के कार्यकर्त्ता मजबूत सिपाही
अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए विश्वास ने कहा, ‘हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सबसे मजबूत सिपाही हैं, जो अनुशासन से चलते हैं। इस आंदोलन को खत्म करने का एक तरीका है। आंदोलन को चेहरे में बदल दो, यह समाप्त हो जाएगा। पहले नंबर पर देश रखिए, दूसरे नंबर पर दल और तीसरे नंबर पर नेता।’
शिक्षा के मुद्दे पर दिल्ली ‘कांग्रेस’ ने ‘आप’ को घेरा
इस कार्यक्रम में विश्वास ने कहा, ‘पिछले काफी समय से पीएसी की मीटिंग ही नहीं हुई। पांच महीने से बात रखने का मौका नहीं मिला। कई कार्यकर्ताओं की बातें तो 5 साल से नहीं सुनी गईं। कुछ नेता ग़लतफ़हमी की वजह से पार्टी छोड़कर चले गए। अन्ना के आंदोलन से जुड़े लोगों को फिर से इकट्ठा होना होगा।’
मैं अभिमन्यु हूँ
पार्टी छोड़ने की बातों पर विश्वास ने खुद की तुलना अभिमन्यु से की और कहा, ‘मुझसे कहा गया कि तुम्हें इतना अपमानित कर दिया जाएगा कि खुद ही भाग जाओगे, लेकिन मैं भागने वालों में से नहीं। मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी विजय है। मैं बताना चाहता हूं कि मैं कहीं भागने वाला नहीं हूं। हमें यह याद रखना होगा कि हमारी पार्टी क्यों बनी। हम अन्ना वाले हैं, स्वराज वाले हैं।’
आइए, मिलकर देखेंगे कि कमी आखिर कहां है
विश्वास ने हफ्ते में एक बार पार्टी के दफ्तर में बैठने की भी बता कही और जो कमी है उसे समझने और दूर करने की बता कही। विश्वास ने कहा, ‘अगले हफ्ते से मैं हफ्ते में एक दिन पूरे वक़्त पार्टी दफ़्तर में बैठूंगा। आप लोग आइए, मिलकर देखेंगे कि कमी आखिर है कहां। सरकार जंतर-मंतर का आंदोलन रोक सकती है, लेकिन अंदर के आंदोलन को नहीं रोक सकती। हमें कुछ ऐसा करना होगा कि 20 साल बाद हम आंखें मिला सकें। भारत माता अभी इतनी बांझ नहीं हुई है कि 550 लड़के-लड़की ढूंढ़ न पाएं।’
विश्वास ने शेयर किया अनुभव
इससे पहले कुमार विश्वास ने ट्वीट करके अपने पार्टी में हुए बदलाव से जुड़े अनुभवों को शेयर किया था और लिखा था, सत्य,आशा,उत्साह,संघर्ष,उहापोह,जय-पराजय,विचलन,घात-प्रतिघात,बेचैनी, पुनर्स्थापन,विजय,अपेक्षाओं,उपेक्षाओं,संभावनाओं से भरे 5वर्षों के अद्भुत अनुभव जन्य ईश्वरीय क्षणों में उन सब का आभार जो जुड़े-मुड़े रहे.सत्य अवश्य विजयी होगा। भारतमाता अपने सूर्य-सिंहासन पर पुनर्प्रतिष्ठित होंगीं।
अरविंद केजरीवाल का ट्वीट
वहीं, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के पांच साल पुरे होने पर ट्वीट करके कहा, आम आदमी पार्टी के 5 साल। एक अद्भुत यात्रा। कितनी अड़चने, कितनी मुसीबतें आयीं। ईश्वर के आशीर्वाद से और लोगों के प्रेम और सहयोग से आगे बढ़ते गए। निसवार्थ भाव से और ईमानदारी से ऐसे ही हम सब काम करते रहें- ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।
मुझे गाली देने से स्मॉग कम होगा तो सुबह शाम मुझे गाली दो: केजरीवाल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jnHMs0
Comments
Post a Comment