sss

; //]]>

पीलीभीत: 5 दिन से लापता किसान का शव खेत में मिलने से मचा हड़कंप - Khabar NonStop

Untitled

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बीते पांच दिन से लापता किसान का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। किसान के शव की बमुश्किल शिनाख्त हो पायी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और वहीं पुलिस ने दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। और पूछताछ कर रही है।

पीलीभीत सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 8 घायल

क्या है पूरा मामला

मामला पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गाँव जाधोपुर नथा का है। जहाँ किसान रमेश चंद्र (40) का शव बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर मानपुर गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव का सिर और एक हाथ गायब मिलने पर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दरअसल बिलसंडा थाना क्षेत्र के जाधोपुर नथा गांव निवासी रमेश चंद्र के परिजनों ने ने बताया कि रमेशचंद्र खेती किसानी करते हैं। और 14 नवंबर की दोपहर तीन बजे गांव के ही पप्पू, मनीष समेत तीन युवक रमेश चंद्र को बीसलपुर के पास चंद्रपुरा गांव ले गए थे। दूसरे दिन 15 नवंबर को तीनों युवक गांव वापस आ गए, लेकिन रमेश चंद्र का कोई सुराग नहीं लग सका था। साथ गए तीनों युवकों से जानकारी लेनी चाही, लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिला। थाना बिलसंडा पुलिस से शिकायत करने के बाद भी इस मामले को लेकर लापरवाह बनी रही। पांच दिन बाद कैंचुआ-मानपुर गांव में नत्थूलाल के गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला। शव का सिर व एक हाथ गायब होने पर गांव में हड़कंप मच गया। खेत स्वामी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुचना पर सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। शव की शिनाख्त करने के लिए लापता किसान के परिवार वालों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे चचेरे भाई प्रमोद ने कपडों व जूते से शव की शिनाख्त की है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से जानकारी की और घर से बुलाकर ले जाने वाले तीन में से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घर से बुलाकर ले जाने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

निकाय चुनाव: आज उपमुख्यमंत्री पीलीभीत में मांगेंगे वोट

क्या कहना है मृतक के परिजनों का

मृतक की बहिन ने बताया कि पांच दिन पहले गाँव का ही पप्पू घर से बुला कर ले गया। अगले दिन वो वापस आ गया पर भाई रमेश वापस नहीं आया। तब इसकी जानकारी पप्पू से ली पर कोई सही जबाब नहीं मिला। जब इसकी शिकायत थाना पुलिस से की तब पुलिस ने एक नहीं सुनी वल्कि थाने से भगा दिया। और आज रमेश की लाश एक गन्ने के खेत में मिली है। पुलिस अगर मामले को गंभीरता से लेती तो आज यह घटना नहीं घटती।

क्या कहना है सीओ का

सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक ने बताया कि गन्ने के खेत में एक सर और एक हाथ कटी लाश मिलने की सुचना मिली थी। जिसपर मौके पर पहुँचे तब शव को बरामद किया गया है। थाना बिलसंडा और बीसलपुर में दो लोगों के लापता होने की सुचना थी। जिसपर उन दोनों लोगों के परिजनों को बुलाया गया। जिसमें बिलसंडा थाना क्षेत्र के जाधोपुर गाँव निवासी रमेश के परिजनों ने शव के कपड़ों से पहचान की है। परिजनों की तहरीर पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iyRZCf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop