sss

; //]]>

दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, 5 दिन दिल्ली में फ्री बस यात्रा - Khabar NonStop

free travel

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण की गिरफ्त में आ गयी है। पूरी दिल्ली इस गंभीर समस्या से ग्रसित है। कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार एक बार फिर दिल्ली में ऑड-ईवन फ़ॉर्मूला अपनाने जा रही है। इस बार यह नियम 5 दिनों के लिए लागू किया जायेगा। राजधानी दिल्ली में यह नियम 13 से 17 नवंबर तक के लिए लागू किया जायेगा।

बीजेपी विधायकों ने की मांग, अनिल बैजल ने प्रदूषण रोकने के लिए दिए ये आदेश

सरकार ने दी सौगात

दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने के बाद दिल्लीवासियों के लिए एक नई सुविधा उपलब्ध की है। इस सुविधा के अंतर्गत 13 से 17 नवम्बर तक फ्री बस सेवा सभी के लिए उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा की जानकारी देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल्ली सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए डीटीसी और कलस्टर बसों में यात्रियों को 13 से 17 नवंबर तक फ्री सेवा देने जा रही है।”

दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी का हुआ एलान, घुट रहा लोगों का दम

ऑड-ईवन के लिए मुख्यमंत्री करेंगे बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज दिल्ली में तीसरी बार ऑड-ईवन नियम को लागू करने के परिपेक्ष्य में एक बैठक कर इसकी विस्तृत चर्चा करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल करेंगे। बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत समेत परिवहन विभाग के सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। गौरतलब हो ऑड-ईवन योजना 13 से 17 नवंबर तक राजधानी दिल्ली में लागू रहेगी।

एयर इंडिया में ट्रांसजेंडर को नहीं मिली नौकरी तो अदालत में याचिका की दायर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hjSvTI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop