sss

; //]]>

‘मैनहटन अटैक’ से 5 घर की दुरी पर थी प्रियंका चोपड़ा - Khabar NonStop

priyanka choprapriyanka chopra

लॉस एंजिलिस-अमेरिका के मैनहटन इलाके में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 8 लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हुए हैं। अमेरिका में जब ये आतंकी हमला जब हुआ तब बॉलीवुड की देसी गर्ल महज कुछ ही दुरी पर ही थी।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं। अमेरिका के मैनहटन इलाके में हुए इस आतंकी हमले के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि जहां ये घटना हुई उससे महज कुछ ही दुरी पर प्रियंका चोपड़ा का घर है। प्रियंका ने लिखा कि, ‘यह हमला जिस जगह पर हुआ वह उनके घर से पांच ब्लॉक दूर है। उन्होंने लिखा है न्यूयार्क सिटी, हमेशा की तरह शांत। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मेरी संवेदनाएं इस हमले के प्रभावितों के साथ हैं।

बता दें कि, मंगलवार को एक ट्रक सवार हमलावर ने वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल के निकट बाइक ट्रैक पर लोगों पर पिकप-ट्रक चढ़ा दिया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गयी वहीं, 12 लोग घायल हो गए। वहीं, न्‍यूयॉर्क के गवर्नर ने इसको आतंकी हमला करार देते हुए लोन वुल्‍फ अटैक (अकेला आतंकी) बताया है। ट्रक रुकने के बाद हमलावर दोनों हाथों में गन लेकर उतरा और चिल्‍लाने लगा, पुलिस ने भी सुझबुझ के साथ उसे गोलीबारी में घायल कर दिया। फ़िलहाल हमलावर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, प्रियंका चोपडा, टेलर स्विफ्ट, जोश ग्रोबैन तथा रयान सीक्रेस्ट सहित कई जानीमानी हस्तियों ने न्यूयार्क के लोअर मैनहट्टन में किए गए हमले की निंदा की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iQkPBe

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop