sss

; //]]>

ब्लाक प्रमुख ने 5 BDC के फर्जी हस्ताक्षर होने का किया दावा - Khabar NonStop

6gul1बुलन्दशहर। ब्लाक प्रमुख किरन पाल सिंह तेवतिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पत्र के साथ दिये गये। बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्रों का एडीएम न्यायिक ने डीएम के आदेश पर 34 का भौतिक सत्यापन कर व्यान कलम बंद किये। बीडीसी सदस्य गुंजन यादव सत्यापन को नही पहुंची। 31 अक्टबर को 35 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त पत्र विरोधी गुट ने डीएम को देकर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास व्यक्त किया गया था। जिस पर ब्लाक प्रमुख ने आपत्ति जताते हुए 5 बीडीसी सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर व शपथपत्र होने का दावा करते हुए सत्यापन की मांग की थी।

कार्तिक मेला में दूर दराज से आए लोग

जिलाधिकारी डा.रोशन जैकब क आदेश

सोमवार को जिलाधिकारी डा.रोशन जैकब के आदेश पर एडीएम न्यायिक आरके सिंह यादव ने खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में पुलिस अभिरक्षा के बीच ब्लाक प्रमुख किरनपाल सिंह तेवतिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्यों का भौतिक सत्यापन कार्य किया गया। सुबह से ही ब्लाक कार्यालय के बहार व आस पास किरनपाल तेवतिया व विरोधी गुट के लोगों का जमावडा लगा रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने कई बार लाठियां फटकारकर समथर्कों की भीड को तितर बितर किया।

एडीएम न्यायिक आरके सिंह यादव का कहना

एडीएम न्यायिक आरके सिंह यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख किरनपाल सिंह तेवतिया के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करने वाले  35 में से 34 बीडीसी सदस्यों का भौतिक सत्यापन व ब्यान कलम बंद किये। बीडीसी सदस्यों को बुलाकर उनके हस्ताक्षर दिखाकर पता किया गया कि हस्ताक्षर उनके ही है या फर्जी है। साथ ही कि किसके पक्ष में है। जांच रिर्पोट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार किये 5 शातिर जुआरी

कई बीडीसी सदस्यों की खुलेगी पोल

सूत्रों की माने तो सत्यापन के दौरान ऐसे मामले भी प्रकाश में आये, जिनमें बीडीसी सदस्य ने अविश्वास प्रस्ताव  व विश्वास प्रस्ताव दोनो पर अंगूठा लगाया था और फिर ब्लाक प्रमुख के पक्ष में भी मौखिक समर्थन व्यक्त किया। सूत्र बताते है कि कुछ बीडीसी सदस्यों की दोहरी भूमिका मिली है। देखना ये है कि दोहरी भमिका निभाने वाले बीडीसी सदस्यों को लेकर जांच रिर्पोट के बाद क्या परिणाम आता है।

All India मजलिस की प्रत्याशी तरन्नुम ने भरा नामांकन

इनके थे अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर

स्थानीय खण्ड विकास कार्यालय क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य शमीम, नसरीन जहां, चमनकली, कृष्णकुमार, सुमित्रा, अन्जू, बीरपाल, नरेन्द्र सिह, डेनी, प्रेमपाल, हिमांशु, अमित, कविता, गुंजन यादव, रूपवती, ओमपाल, शर्मिला, भूरा, मोहित,  आबिद, रूखसाना, पिंकी, जान मौहम्मद, रूपेन्द्र सिंह, यामीन, सीमा, राहिददीन,  रेश्मा, हुस्नो बेगम, वसीम, अर्शिदा, पिंकी, देवेन्द्र सिंह, रविन्द्र व विनोद सहित 35 के अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर थे, जिनकों बुलाकर सोमवार को एडीएम न्यायिक ने अविश्वास प्रस्ताव व शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने का भौतिक सत्यापन कर बीडीसी सदस्यों के ब्यान कलम बन्द किये।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zAQUnJ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop