सिर्फ 5 सेकंड में एक सीन के लिए खर्च कर डाले 67 करोड़ रुपए..!!
इंटरनेट डेस्क। वक्त के साथ हर इंसान में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलता है। आजकल सिंगर हो या एक्ट्रेस फेमस होने के लिए नए नए तरीके अपनाती है।
हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर टेलर स्विफ्ट, 14 साल की उम्र से अपना सिंगिंग करियर शुरू करने वाली टेलर का हाल ही में एक नया एल्बम लॉन्च हुआ है, जिसका नाम “Look What You Made Me Do” है।
इस एल्बम में टेलर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस एल्बम के लिए टेलर ने एक बाथ टब का इस्तेमाल किया है, आप ये जानकर हैरान हो जायेंगे कि ये टब पूरा हीरों से भरा हुआ है, जिसमे बैठकर टेलर हीरों से नहा रही हैं।
पूरे एल्बम में टब का सिर्फ 5 सेकंड का सीन है और इस 5 सेकंड के लिए टेलर ने 67 करोड़ रुपए का टब खरीदा और इसे हीरों से भरवा दिया।
टेलर के लिए 67 करोड़ रुपए कोई मायने नहीं रखते हैं। टेलर पिछले 10 साल से हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिंगर बनी हुई हैं। उनकी हर साल की कुल कमाई 20 अरब रुपए है, टेलर ने सिर्फ 20 साल की उम्र में ही अपने लिए एक महल खरीद लिया था। जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए थी।
The post सिर्फ 5 सेकंड में एक सीन के लिए खर्च कर डाले 67 करोड़ रुपए..!! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yWbS0x
Comments
Post a Comment