गुजरात 5-10 उद्योगपतियों का नहीं, किसान और मजदूर का है: राहुल - Khabar NonStop
गुजरात में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और इसी वजह से राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को पोरबंदर पहुंचे। पोरबंदर में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि गुजरात केवल 5-10 उद्योगपतियों का नहीं है बल्कि गरीब, किसान और छोटे उद्योगपतियों का है। राहुल ने बीजेपी को कुछ ही लोगों को फायदा पहुँचाने वाली सरकार बताया। राहुल ने मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाने की भी बात कही।
EC की रोक के बाद भी केंद्रीय मंत्री ने राहुल को कहा पप्पू
राहुल गांधी ने इस दौरान नोटबंदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के समय जब आप लाइन में लगे थे तो आपने किसी सूट-बूट वाले के लाइन में लगे देखा? मैं बताता हूं क्यों नहीं देखा, दरअसल वो पहले से ही पीछे से घुस कर बैंक के अंदर एसी में बैठे थे। राहुल ने महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर पहुंचकर कीर्ति मंदिर का दौरा किया। इसके बाद दोपहर के समय वह अहमदाबाद में दलित स्वाभिमान सभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े चार बजे निजी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही राहुल शाम साढ़े सात बजे अहमदाबाद में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि, गुजरात में 7 फीसदी दलित मतदाता हैं। राज्य की 182 सीटों में से 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।
गुजरात: दलित केंद्र जाकर तिरंगा स्वीकारेंगे राहुल, छुआ-छूत से मुक्त कराने का देंगे वचन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A48qA7
Comments
Post a Comment