sss

; //]]>

48 ट्रेनों में सफर करना हुआ महंगा समय की अब भी गारंटी नहीं - Khabar NonStop

48 trainरेलवे ने कुछ ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है, कुल 48 ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया है। इन ट्रेनों को हाल ही में सुपरफास्ट में तब्दील किया था। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, वहीं 1 नवंबर से ट्रेनों की स्‍पीड बढ़ने के साथ ही किराया भी बढ़ गया।

देखें आस्ट्रेलियाई कलाकार डोनाल्ड एच ग्रीन की पेंटिंग प्रदर्शनी

6किलोमीटर की बढ़ोतरी

इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये ट्रेने समय पर दौड़ेंगी। इन ट्रेनों की स्पीड में महज 5 किलोमीटर की बढ़ोतरी कर 50 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। गौरतलब है कि रेलवे ने 1 नवंबर से कई मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेन की स्‍पीड बढ़ाकर उन्‍हें सुपरफास्‍ट ट्रेन में तब्‍दील कर दिया गया है। इन ट्रेनों पर सुपरफास्‍ट चार्ज लगा दिया गया है। वर्तमान में, राजधानी, दूरंतो और शाताबदी जैसी कई ट्रेने बिना विलंब के आधार पर चलती हैं।

सविधाओं में कोई बदलाव नहीं

सुपरफास्ट में तब्दील की गईं ट्रेनों में रेलवे ने कोई और सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं किया है। स्लीपर के लिए 30 रुपये सेकेंड और थर्ड एसी के लिए 45 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 75 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। कुल 1072 ट्रेनों को सुपरफास्ट में तब्दील किया गया है। पिछले साल जुलाई में कैग ने अपनी रिपोर्ट में सुपरफास्ट चार्ज वसूलने पर रेलवे की जमकर खिचाई की थी। कैग ने अपनी रिपोर्ट में पाया था कि यात्री सुपर फास्ट चार्ज का भुगतान करते हैं, जबकि ट्रेन समय पर नहीं चलती।

PM मोदी की बातों से उनके ‘गुरु’ हुए भावुक

रिपोर्ट के अनुसार

कैग ने पाया कि उत्तर मध्य और दक्षिण मध्य रेलवे ने 2013-14 से लेकर 2015-16 तक यात्रियों से 11।17 करोड़ रुपये सुपरफास्ट चार्ज के नाम पर वसूले थे लेकिन 21 ट्रेनें ऐसी थी जिनकी औसत स्पीड 55 किमी प्रति घंटा भी नहीं थी।” रेलवे में उपलब्ध डेटा के मुताबिक, 890 सुपरफास्ट ट्रेनें जुलाई, अगस्त और सितंबर में इस साल लेट चल रही थीं।

ये ट्रेने हैं शामिल

नई सुपरफास्ट ट्रेनों में ये ट्रेनें शामिल हैं। पुणे-अमरावती एसी एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, कानपुर-उधमपुर एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-नांदेड़ एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, रॉक फोर्ट चेन्नै तिरुचिलापल्ली एक्सप्रेस, बेंगलुरु-शिवमोगा एक्सप्रेस, टाटा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस, मुंबई-मथुरा एक्सप्रेस, मुंबई-पटना एक्सप्रेस।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y7b7Nn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop