सऊदी अरब: प्रिंस अल-वालीद ने 48 घंटे में 78 अरब रुपये गवाए - Khabar NonStop
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत सऊदी अरब के अरबपति राजकुमार अल-वालीद बिन तलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी संपत्ति में गिरफ्तारी के बाद 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 78 अरब रुपये) की चपत लग गई है। आपको बता दें तलाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी कंपनी किंगडम होल्डिंग कंपनी (केएचसी) की मार्केट वैल्यू 19 बिलियन डॉलर से घटकर 17.8 बिलियन डॉलर हो गई है।
महिला ने डोनाल्ड ट्रम्प को दिखाई मिडिल फिंगर, मिली ये सजा
सोमवार को पिछले छह साल में केएचसी का शेयर के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। 2013 के फोर्ब्स प्रोफाइल के अनुसार, अल-वालीद के पास एक मार्बल फील्ड है और 420 रूम की रियाद पैलेस, ताजों से सजा एक प्राइवेट बोइंग 747 और इतना ही नहीं उसके पास सऊदी अरब की राजधानी के किनारे 120 एकड़ में फैला एक रिजॉर्ट भी है। आपको बता दें कि इस रिजॉर्ट में 5 भव्य मकान, 5 कृत्रिम झीलें और एक छोटा सा ग्रैंड कैन्यन है।
सऊदी अरब में महाधनवान और सबसे ताकतवर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिसमें 33 बिलियन डॉलर (करीब 2,145 अरब रुपये) की व्यक्तिगत संपत्ति पर ग्रहण लग गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zqJUqC
Comments
Post a Comment