sss

; //]]>

सीआईए ने बिन लादेन की 470,000 दस्तावेज किये जारी, हुआ ये बड़ा खुलासा - Khabar NonStop

Osama bin Laden

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने अलकायदा से बरामद हजारों दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दिया है। सीआईए द्वारा जारी किये गए दस्तावेजों में दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन का भी दस्तावेज शामिल है। अमेरिका द्वारा 2011 में ओसामा के खिलाफ की गयी करवाई में ये दस्तावेज बरामद किये गए थे।

अब ऐसे भारत-अमरीका कसेंगे चीन पर नकेल

अमेरिका के लोगों को मिलेगा फायदा

सीआईए ने चौथी बार एबटाबाद में बिन लादेन के पाकिस्तान के ठिकाने पर छापेमारी में बरामद सामग्री/दस्तावेजों को सार्वजानिक किया है। नई सामग्री में ओसामा बिन लादेन की व्यक्तिगत डायरी, दस्तावेज और ऑडियो और वीडियो फाइलें शामिल हैं। जिसमें उनके बेटे हमजा को उनकी शादी में एक वयस्क के रूप में दिखाया गया क्लिप भी शामिल है। वहीं कुछ दस्तावेजों को राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते सार्वजानिक नहीं किया गया है। इसके बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का कहना है कि ये बेहद संवेदनशील दस्तावेज हैं। सीआईए के निदेशक माइक पोम्पो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “पूर्व में बरामद किये गए अलकायदा के पत्र, वीडियो, ऑडियो फाइलों और अन्य सामग्रियों की रिहाई से अमेरिकी लोगों को इस आतंकवादी संगठन की योजनाओं और कामकाज में और जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा।”

फेसबुक पर पाकिस्तान ने की ऐसी हरकत, बांग्लादेश हुआ सख्त, पाक माफ़ी मांगे

देखता था ऐसी फिल्में 

सीआईए ने कहा है कि ये सभी दस्तावेज अल कायदा और इसके सहयोगियों के भीतर सामरिक, सैद्धांतिक और धार्मिक असहमति और विवादों को भी प्रकट करते हैं। बुधवार को जारी नई सामग्री ने अरब स्प्रिंग विद्रोह का फायदा उठाने के लिए आतंकी नेटवर्क के प्रयासों को भी दिखाया गया है। छापेमारी में जब्त एक कंप्यूटर, हॉलीवुड की फिल्में, बच्चों के कार्टून के साथ ही बिन लादेन के बारे में तीन वृत्तचित्र भी शामिल हैं। वीडियो फाइलों में बिन लादेन के बेटे का एक विवाह वीडियो भी है, जो एक युवा वयस्क के रूप में हमजा बिन लादेन के दुर्लभ फुटेज में दिख रहा है। हमजा बिन लादेन के बारे में सटीक जानकारी अभी तक किसी को नहीं मिल पाई है। जारी किए गए पिछले दस्तावेजों में कहा गया था कि बिन लादेन अपने बेटे को अल-कायदा के नेता के रूप में सफल होने के लिए तैयार कर रहा था।

न्यूयॉर्क। वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर के पास आतंकी हमला, 8 की मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yooc9v

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop