श्रीनगर: सोनमार्ग में सीजन की पहली बर्फबारी से ढ़की 434 k.m लंबी लेह - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के सोनमर्ग साथ ही आस-पास के इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी बुधवार को हुई। जिसके बाद से इस राज्य को लद्दाख से जोड़ने वाले 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है की राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में और बर्फबारी होने की संभावना है।
सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अफसर का कहना
इसी बीच ट्रैफिक डिपार्टमेंट के एक अफसर ने बताया की बर्फबारी की वजह से सड़क पर फिसलन हो गई थी, अगर मौसम में सुधार हुआ तो ट्रैफिक शुरू कर किया जाएगा। जैसे ही सड़के ठीक हो जाएगी नेशनल हाईवे पर द्रास से कश्मीर और श्रीनगर से लेह को शुरु कर दिया जाएगा।
– दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू रीजन के राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाली 86 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक मुगल रोड को कुछ जगहों पर बंद किया गया है।
– घाटी को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाले हाईवे पर बारिश के बावजूद ट्रैफिक चल रहा है।
-भारी गाड़ियों को एक तरफ से और हल्की गाड़ियों को दोनों तरफ से जाने की इजाजत है।
अनंतनाग, कुलगाम में मोबाइल इंटरनेट निलंबित
– बादलों की वजह से श्रीनगर और उसके आसपास मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
-यहां सोमवार को पारा माइनस 0.7 डिग्री पर था, जो बादलों की वजह से मंगलवार को बढ़कर 2.9 पर पहुंच गया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AL3pKH
Comments
Post a Comment