तो इसलिए इहाना थी ‘हेट स्टोरी 4’ के लिए सुपर एक्साइटेड - Khabar NonStop
अभिनेत्री इहाना ढिल्लो अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ से कर रही हैं। इसी के चलते इहाना ने फिल्म के बारे में कुछ जरुरी बाते बताई है। इहाना का कहना है की वो इस फिल्म कोलेक बेहद उत्सुक है जिसका एक कारण ये भी है की ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।
जन्मदिन स्पेशल: 36 की हुई बाहुबली की देवसेना
इहाना ने कराया फोटोशूट
फिल्म के लिए इहाना ने सोमवार को हॉट फोटो शूट कराये हैं। फोटो शूट के दौरान ढिल्लो ने खूबसूरत अंदाज़ में कई पोज़ दिए। अभिनेत्री काले रंग की लेदर पैंट के साथ सफ़ेद शर्ट पहनकर अदाएं बिखेर रही थी और उसी पर उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनकर अपने खूबसूरत अंदाज़ पर चार चाँद लगा दिए। इहाना ढिल्लो के इस अंदाज़ को देखते हुए फोटोग्राफर नीरज रावत के हाथ भी नहीं थमें और उन्होंने ढिल्लो के अंदाज़ को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
इहाना का कहना
फिल्म के बांरे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं फिल्म की कहानी के बारें में आप लोगों को बहुत कुछ नहीं बता सकती पर मैं इतना ज़रूर बता सकती हूँ की मैं फिल्म में एक कॉर्पोरेट लड़की का किरदार निभा रही हूँ। इस फिल्म में भी फिल्म के पिछले हिस्सों की तरह ही थ्रिलर हैं। कहानी में एक बड़ा फर्क ज़रूर हैं और वह कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है इसलिए मैं फिल्म का हिस्सा बनने के लिए और भी उत्साहित हो रही थी।
#MeToo कैंपेन: विद्या बालन के साथ भी हुआ था यौन शोषण
उर्वशी रौतेला भी होगी फिल्म में
‘हेट स्टोरी 4’ में इहाना ढिल्लो के साथ उर्वशी रौतेला, करण वाही, विवन भटेना और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे। विशाल कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म भूषण कुमार और विक्रम भट्ट द्वारा सह-निर्मित होगी। फिल्म 2 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AnyfZL
Comments
Post a Comment