वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पकड़े गए 4 शातिर अपराधी - Khabar NonStop
मथुरा। प्रदेश में बढ़ रही गाड़ियों की लूट एवं चोरी की घटनाओं से पूरा जनपद हिल रहा है। मथुरा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम और बलदेव पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर लूटी हुई कई लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया और 4 लोगों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार।
शादी के दौरान नगदी व ज्वेलरी से भरा बैग चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
गिरफ्तार आरोपी हैं शातिर अपराधी
मथुरा थाना बलदेव के कैलाश पुल के समीप से मुखबिर की सूचना पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे दो लग्जरी गाड़ी भी बरामद की है एक Honda City और दूसरी गाड़ी सेलरिओ है। आरोपियों के पास से चार तमंचे नौ कारतूस और नशीला पाउडर भी बरामद किया है। बताया जा रहा है यह लोग शातिर किस्म के अपराधी हैं और पहले से कई मामले में इन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग स्थानों पर मुक़दमे दर्ज है। पुलिस ने यूसुफ पुत्र समसुद्दीन थाना हाईवे, सुनील थाना हाईवे, दीपक पुत्र श्याम सिंह थाना बरसाना, जगदीश पुत्र चंदर थाना कोसीकला, के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शादी का झांसा देकर विदेशी युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
दिया था कई घटनाओं को अंजाम
इन लोगों का काम गाड़ी लेकर बेच देना था। इनके कुछ साथी मुकेश थाना पिसावा अलीगढ़, मयंक पुत्र अजय थाना राया, भागने में कामयाब रहे। इन लोगों ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात काबुली है। पुलिस की पूछताछ में इन्होनें बताया कि Honda City कार को राया कट से सवारी बनकर लूटा था। आरोपियों ने बताया कि हम इस कार को बेचने जा रहे थे। इन्होनें हाल ही में धान से लदी ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने की बात भी कबूली।
हेमा मालिनी ने किया औचक निरीक्षण, दिया गैरजिम्मेदाराना बयान
फरार अभियुक्त भी जल्द होंगे गिरफ्तार
एसएसपी के आदेश पर यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एसएसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्तगण के खिलाफ कई मामले पंजीकृत हैं। इनको जेल भेजा जा रहा है। अन्य फरार हुए अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खाकी वर्दी की शान शराब में भिगोते रहे पुलिस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lXfZ6r
Comments
Post a Comment