शॉकिंग:4 साल के बच्चे ने अपनी क्लासमेट का किया यौन शोषण - Khabar NonStop
दिल्ली। दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपे यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह मामला द्वारका साउथ थाने का है।
जाने पूरा मामला
दरअसल मामला यह है की एक चार वर्षीय बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि यह पिछले शुक्रवार की घटना है, जब मासूम बच्ची स्कूल से घर वापस लौटी तो उसने अपनी मां को बताया कि क्लास में एक लड़के ने उसके साथ बदसलूकी है।
जेपी एसोसिएट्स को सुप्रीमकोर्ट ने दिया ये आदेश
बच्ची ने मां का बताया
मां ने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताई। बच्ची की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। उसने फोन पर इस बात की जानकारी अपने पिता को भी दी। छात्रा की मां के मुताबिक क्लास में एक 4 वर्षीय लड़के ने उसकी पैंट खोली और उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की।
एफआईआर के मुताबिक
थाने में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक उसने न सिर्फ बच्ची के प्राइवेट पार्ट को छुआ बल्कि उस चार साल के लड़के ने बच्ची का यौन शोषण किया। इस संबंध में स्कूल प्रशासन से शिकायत भी की गई।
प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में करेंगे इवांका ट्रम्प की शाही मेजबानी
मां ने लगाया आरोप
बच्ची के मां ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही शिकायत पर अमल किया। स्कूल की लापरवाही देखने के बाद ही परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी।
बच्ची मेडिकल जांच कराई गई
मेडिकल कराने पर बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। जिसे लेकर जांच की जा रही है। मां के मुताबिक शनिवार की रात बच्ची को तेज दर्द भी था, जिसकी वजह से वह रोती रही। इस संबंध में थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले पर चाइल्ड वैलफेयर कमेटी से राय ले रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zXskNf
Comments
Post a Comment