पाकिस्तान: संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में 4 लोगों की मौत, हक्कानी नेटवर्क था निशाना - Khabar NonStop
डेरा इस्माइल खान (पाकिस्तान)। अफगानिस्तान के साथ सटे पाकिस्तान की पहाड़ी सीमा पर हक्कानी आतंकवादी नेटवर्क के एक ठिकाने पर गुरुवार को एक संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन ने हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में चार लोग मारे गए।
भारत के दुश्मन ने कहा कि वो नहीं है आतंकी
हक्कानी के ठिकाने को बनाया था निशाना
अगर इस हमले की पुष्टि होती है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान में किया गया ये चौथा हमला होगा। दो पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी और एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक मानव रहित हवाई वाहन ने एक नेटवर्क कमांडर अब्दुर रशीद हक्कानी के आवास पर दो मिसाइल छोड़े गये थे। अधिकारियों ने बताया कि गांव वालों ने शुरूआत में ऊपरी कुरम क्षेत्र में एक विस्फोट के बारे में सूचना दी थी। अधिकारियों को बताया कि मुखबिर से बातचीत के बाद पता चला कि यह एक अमेरिकी ड्रोन हमला था जिसका निशाना हक्कानी नेटवर्क थी।
बांग्लादेश में आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान आतंकियों ने खुद को जलाया
शिया मस्जिद पर भी हुआ था हमला
अफगान नीति की समीक्षा के बाद से, अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क के आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। एक दशक से भी ज्यादा समय तक पाकिस्तान एक घातक इस्लामवादी आतंकवाद का सामना कर रहा है। बुधवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम मस्जिद पर हमलावर ने दो लोगों की हत्या कर दी। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के साथ जुड़े एक सुन्नी संप्रदाय समूह लश्कर-ए-झांगवी अल-अलामी ने मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।
इराक: बगदाद में हुआ आत्मघाती हमला, 11 की मौत, 26 घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ioVTAZ
Comments
Post a Comment