sss

; //]]>

धर्मसंसद: स्वामी गोविंद देव ने हिन्दुओं को 4 बच्चे पैदा करने की दी सलाह - Khabar NonStop

Hindus

उडुपी। विश्व हिन्दू परिषद् की तरफ से कर्नाटक में धर्म संसद का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बोलते हुए भारत माता मंदिर के स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज ने हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी। उन्होनें कहा हरेक हिन्दू को देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने से पहले चार बच्चे पैदा करने चाहिए। स्वामी के मुताबिक ऐसा करने से जातीय संतुलन कायम होगा। इससे जातीय असंतुलन पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी को नौकरी देने की बात पर भिड़े हुड्डा और खट्टर

हिन्दुओ की आबादी कम होने से फैला जातीय असंतुलन

देश के तमाम हिस्सों में हिन्दू आबादी कम होने पर उन्होनें कहा कि तमाम क्षेत्रों में हिन्दू आबादी कम होने के बाद जातीय असंतुलन पैदा हुआ है। उन्होनें धर्म संसद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही।
उन्होनें इस बात पर जोर देते हुए कहा कि नागरिक संहिता लागू होने से पहले तक हिन्दुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

भागवत ने कहा अयोध्या में केवल राम मंदिर बनेगा, आग खेल रहा है RSS: ओवैसी

गौरक्षक शांतिप्रिय लोग हैं

कथित गौरक्षकों के बारे में सवाल पर उन्होनें कहा कुछ लोग गौरक्षक के वेश में कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। उन्होनें कहा, “गौरक्षक शांति प्रिय लोग हैं। कुछ निहित स्वार्थ वाले तत्वों की ओर से उन्हें बदनाम किया गया है। कुछ अपराधी गौरक्षकों की आड़ में अपना निजी हिसाब-किताब चुकता कर रहे हैं।” कर्नाटक में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आयोजित धर्म संसद में 2,000 से ज्यादा हिंदू संत, मठाधीश और देश भर के विहिप नेता हिस्सा ले रहे हैं।

ममता बनर्जी: BJP जिस को ऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करती है वह सिर्फ बाते हैं



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jWXbDE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop