sss

; //]]>

दिल्ली: द्वारका मेट्रो स्‍टेशन के पास के इलाके में मुठभेड़, 4 गिरफ्तार - Khabar NonStop

Delhi encounter

दिल्ली के द्वारका के बिंदापुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब और दिल्‍ली पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और बदमाशों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

मणिपुर: असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

कैसे पकड़े गए बदमाश?

दरअसल, पंजाब पुलिस को बिंदापुर में पिलर नंबर 68 के पास की एक इमारत में 5 बदमाशों के छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली की बिंदापुर पुलिस को दी। दोनों राज्यों की पुलिस जब बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए गई तो उन्‍होंने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की। करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग के बाद पंजाब पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश कार लुटेरे हैं, जिनकी तलाश काफी समय से पंजाब पुलिस को थी। इन बदमाशों के पास से कई हथियार भी मिले हैं।

बता दें कि, इससे पहले इसी साल फरवरी में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर में गैंगस्टर आशु उर्फ मुकर्रम को गिरफ्तार किया था। इस अपराधी पर पच्चीस हज़ार रुपये का इनाम भी था। इस अपराधी के पास से सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, चार यूज कार्टेज और एक चोरी की बाइक बरामद की गयी थी।

कश्मीर: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zlQn9n

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop